Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा विभाग ने भी नए साल में काॅलेज खाेलने का निर्णय लिया है। 1 जनवरी से काॅलेज में विज्ञान के प्रायाेगिक विषयाें की कक्षा लगेगी। 10 जनवरी से यूजी और पीजी की फाइनल ईयर की कक्षाएं नियमित लगाई जाएंगी और 20 जनवरी से सभी कक्षाएं 50% स्टूडेंट्स की उपस्थिति के साथ संचालित हाेंगी।
कक्षाओं के संचालन के लिए काॅलेज प्राचार्याें काे एसओपी भेजा जाएगा। नर्मदा कॉलेज प्राचार्य डाॅ. ओएन चाैबे ने बताया दस्तावेज सत्यापन करवाने और सेकंड ईयर और फाइनल ईयर के एडमिशन अपडेट करने की तारीख 12 दिसंबर से आगे बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी गई है।
1 जनवरी से काॅलेज खाेले जाएंगे। प्रायाेगिक विषयाें की परीक्षा करवाना हाेगी। इसलिए प्रायाेगिक विषयाें की कक्षाएं पहले दिन से शुरू हाेंगी। 20 जनवरी तक तीन चरण में काॅलेज पूरी तरह खाेले जाएंगे। शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति पूरी रहेगी।
डॉ. धीरेंद्र शुक्ला, ओएसडी उच्च शिक्षा