कीवी कप्तान Kane Williamson के घर आई नन्ही परी, देखें तस्वीर

कीवी कप्तान Kane Williamson के घर आई नन्ही परी, देखें तस्वीर


नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) पिता बन गए हैं. उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. केन विलियमसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा की है.

विलियम्सन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर को शेयर की है. कीवी कप्तान ने फोटो के साथ लिखा, ‘हमारे परिवार में एक सुंदर बच्ची का स्वागत करने के लिए बहुत खुशी हुई’.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विलियम्सन को बधाई दी है. उन्होंने पोस्ट पर कमेंट किया- ‘आप दोनों को जिंदगी के इस आशीर्वाद के लिए बहुत बधाई. हमारी तरह से तुन्हे प्यार’.

 

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी पिता बनने पर विलियम्सन को बधाई दी. धवन ने लिखा, ‘आपको और आपके परिवार को ढेर सारी बधाई और ढेर सारा प्यार’.

विलियम्सन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे. उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 251 रनों की लाजवाब पारी खेली थी और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे नंबर पर पहुंचे थे.

हालांकि मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में विलियम्सन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं.

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने दोनों ही टेस्ट मैचों को एक पारी शेष रहते हुए अपने नाम किया था. टेस्ट मैचों से पहले कीवी टीम ने टी20 सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम किया था.





Source link