MPPEB 2020: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने बढ़ाई 250 वैकेंसी के लिए अप्लाई की लास्ट डेट, चेक करें एप्लीकेशन लिंक

MPPEB 2020: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ने बढ़ाई 250 वैकेंसी के लिए अप्लाई की लास्ट डेट, चेक करें एप्लीकेशन लिंक


इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीईबी भर्ती 2020 के लिए 22 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in पर आवेदन लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीईबी भर्ती 2020 के लिए 22 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in पर आवेदन लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 16, 2020, 6:42 PM IST

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) (एमपी व्यापम) की ओर से ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) के लिए विभिन्न पदों के लिए जारी भर्ती के लिए अप्लाई की आखिरी तारीख बढ़ा दी है.

आवेदन 01 दिसंबर 2020 से शुरू, आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2020 तक
अधिसूचना के मुताबिक एमपीपीईबी ग्रुप 2 भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए. एमपीपीईबी ग्रुप 2 नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 01 दिसंबर 2020 से शुरू हुआ. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीईबी भर्ती 2020 के लिए 22 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in पर आवेदन लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों के लिए 250 वैकेंसी उपलब्धअसिस्टेंट, असिस्टेंट ऑडिटर, जूनियर असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), स्टेनो टाइपिस्ट, टाइपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट, कैटलॉग, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, इंस्पेक्टर, ऑडिटर जैसे पदों के लिए विभिन्न विभाग में कुल 250 वैकेंसी उपलब्ध हैं.

एग्जाम 29 जनवरी से 04 मई 2021 के बीच
सेलेक्शन एमपी ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) एग्जाम 2020 के आधार पर किया जाएगा, जो 29 जनवरी से 04 मई 2021 के बीच आयोजित किया जाना है. अभ्यर्थी अधिसूचना उपलब्ध होने के बाद एमपी व्यापम समूह 4 भर्ती 2020 जैसे पात्रता, रिक्ति ब्रेक-अप, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि के बारे में सभी विवरणों की जांच कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ
एमपी ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) अधिसूचना तिथि – 25 नवंबर 2020

एमपी ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख – 01 दिसंबर 2020
एमपी ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 22 दिसंबर 2020
एमपी ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) परीक्षा तिथि – 29 जनवरी से 04 फरवरी 2021

ये भी पढ़ें-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2019 का शेड्यूल जारी
नवोदय व‍िद्यालय में छठी में दाखिले के ल‍िये आखिरी तारीख 29 दिसंबर, पढ़ें दाखिले का पूरा प्रोसेस

ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक
https://peb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx





Source link