- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Jabalpur Farmers Came To The Conference To Give A Memorandum To The CM, Spent Three Hours In The Gorakhpur Police Station, Then Released.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आप नेता मुकेश जायसाल को गिरफ्तार करती पुलिस
- शहडोल में 23 बच्चों की मौत और प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पहुंचे थे ज्ञापन देने
प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे आप नेताओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के बाहर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आप नेताओं को गिरफ्तार कर गोरखपुर थाने भिजवा दिया। सीएम के जाने के बाद सभी को छोड़ा गया। आप नेताओं का दावा है कि वे शहडोल में हुई 23 बच्चों की मौत और प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे। आप नेता मेडिकल और जिला अस्पतालों में प्रशासक को जिम्मेदारी देने की मांग कर रहे हैं।

गोरखपुर थाने में हिरासत के दौरान आप नेता
बदहाल स्वास्थ सेवाओं को लेकर पहुंचे थे ज्ञापन देने
जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान के कृषक सम्मेलन में आगमन को लेकर आप नेता के ज्ञापन देने की भनक पुलिस को पहले ही लग चुकी थी। जैसे ही आप के प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर मुकेश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी डीएन जैन कॉलेज के पास पहुंचे। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को तुरंत गोरखपुर थाने भिजवा दिया गया। शाम पांच बजे सभी को छोड़ा गया। आप नेता मुकेश जायसवाल ने बताया कि प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ही सीएम से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनकी पुलिस ने मिलने नहीं दिया।

इस तरह दबोच कर ले गई पुलिस
सीएम से यह मांग करने पहुंचे थे
- मध्य प्रदेश में चिकित्सा आयोग का गठन किया जाए।
- मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में आईएसएस की नियुक्ति जाए।
- जिला चिकित्सालय में एसडीएम नियुक्त किया जाए।
लगातार लापरवाही से हो रही नवजात बच्चों की मौत
शहडोल में 23 नवजात बच्चों की मौत कहीं न कहीं लापरवाही का नतीजा है। सागर मेडिकल कॉलेज में भी इसी तरह की लापरवाही सामने आ चुकी है। मेडिकल में डीन पद पर कोई न कोई वरिष्ठ चिकित्सक ही बैठता है, जबकि उसका प्रशासनिक अनुभव नहीं होता। वह चाहकर भी चिकित्सक या कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं कर पाता। ऐसे में मेडिकल के डीन और जिला अस्पतालों में आईएएस और एसडीएम स्तर के अधिकारियों को डीन व प्रबंधक बनाया जाए। जिले में चिकित्सा सुधार समिति और आयोग का गठन किया जाए। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद मिलेगी।