कमलनाथ पर 2019 लोकसभा चुनाव में हवाला के पैसे के इस्तेमाल का आरोप है.
चुनाव आयोग (Election Commission) ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हवाला के पैसे के इस्तेमाल के आरोप में कमलनाथ (Kamal Nath) और तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर( FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 16, 2020, 10:43 PM IST
10 करोड़ से ज्यादा की नगदी हुई थी जब्त
बहरहाल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने कमलनाथ के करीबियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई थी, जिसमें 10 करोड़ से ज्यादा की नगदी हुई जब्त हुई थी. इसमें कमलनाथ के करीबी प्रवीण कक्कड़, राजेंद्र मिगलानी, अश्विनी शर्मा उनके बहनोई समेत 52 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई थी. जबकि बरामद की गई नकदी का इस्तेमाल मध्य प्रदेश और दिल्ली में राजनीतिक चुनाव प्रचार के लिए खर्च होने की खबर थी. वहीं, चुनाव आयोग ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर तीन आईएएस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई के दिए निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ने केंद्रीय गृह सचिव को आदेशित किया है कि वह विभागीय एक्शन लेकर चीफ सेक्रेटरी और दूसरे आईएएस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करे, जिनके नाम पूरे मामले में सामने आए हैं. जबकि चुनाव आयोग के आदेश से तत्कालीन मुख्य सचिव एसआर मोहंती की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
कमलनाथ ने नहीं लड़ा लोकसभा का चुनाव2019 के लोकसभा चुनाव में कमलनाथ ने अपनी किस्मत नहीं आजमाई थी, क्योंकि तब वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. जबकि उन्होंने अपनी जगह बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा था. नकुलनाथ ने इस सीट पर 37536 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. आपको बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से आठ बार सांसद रहे हैं और एक बार उनकी पत्नी इस सीट से चुनाव जीती हैं.