‘ड्रग डीलर’ की पोती के प्यार में पड़ा था यह खिलाड़ी, हर गोल बीवी को करता है डेडिकेट | football – News in Hindi

‘ड्रग डीलर’ की पोती के प्यार में पड़ा था यह खिलाड़ी, हर गोल बीवी को करता है डेडिकेट | football – News in Hindi


गेरेथ बेल और उनकी पत्नी एमा जोन्स

गेरेथ फ्रेंक (Gareth Frank Bale) की गर्लफ्रेंड के घर वालों पर काफी अपराधिक मामले दर्ज हैं

नई दिल्ली. फुटबॉल खिलाड़ियों की जिंदगी आमतौर पर विवादों से घिरी रहती है. कभी मैदान पर किसी घटना को लेकर तो कभी निजी जिंदगी को लेकर. लियोनेल मेसी(Lionel Messi) से लेकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) तक कोई भी विवादों से दूर नहीं रह पाया है. हालांकि रीयाल मैड्रिड (Real Madrid) के विंगर गेरेथ बेल (Gareth Bale) की जिंदगी में विवाद का कारण उनकी गर्लफ्रेंड रही हैं.

उनकी पत्नी के दादा-दादी और पिता का नाम किसी न किसी तरह अपराधिक मामलों से जुड़ा रहा है. हर बार जब कोई इस तरह का मुद्दा आता तो गैरथ पर सवाल उठते थे हालांकि दो दशक से साथ रहने के बावजूद उन्होंने आज तक अपनी प्यार एमा का साथ नहीं छोड़ा. दोनों ने एक-दूसरे पर हमेशा भरोसा किया हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहे.

हाई स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात, सालों तक छुपाकर रखा रिश्ता
गेरेथ और एमा पहली बार वेल्स के एक हाई स्कूल में मिले थे और वहीं से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. अगले कुछ सालों में गेरेथ ने फुटबॉल में नाम कमाना शुरू किया लेकिन दोनों ने अपने रिश्तों को छुपाए रखा. जहां गेरेथ सेलिब्रिटी बन चुके थे वहीं एमा एक हेयरड्रेसर के तौर पर वेल्स में ही रह रही थी. साल 2012 तक दोनों ने इस रिश्ते को छुपाए रखा जब तक कि बेटी एल्बा (Alba) के माता-पिता बने.इंजमाम उल हक ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मेरी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी कमी को गावस्कर ने किया था दूर

पूर्व श्रीलंकाई कप्‍तान कुमार संगकारा का खुलासा, कहा- स्‍लेजिंग के बाद हमारे ड्रेसिंग रूम में ‘घुस’ गए थे सौरव गांगुली

एमा के घरवालों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
साल 2016 में में गेरेथ ने एमा को शादी के प्रपोज किया और तय किया गया कि टसकनी के विंसीगलिएटा कास्ल में शादी करेंगे हालांकि एमा के परिवारिक परेशानियों के कारण ऐसा हो नहीं पाया. एमा के परिवार पर ड्रग डीलर होने का आरोप लगा था. एमा के दादा-दादी के घर से साढ़े आठ करोड़ रुपए के ड्रग मिले थे. उनके घर पर फैंस का गुस्सा फूटा था. फैंस ने घर पर पथराव किया यहां तक की गाड़ी भी जला दी. इससे पहले साल 2012 में एमा रेस जोन्स (Emma Rhyes Jones) के पिता को भी 21 करोड़ की धांधली में फंस गए थे और उन्हें आठ साल की जेल हुई थी. इन सब के बीच एमा और गेरेथ ने अपनी शादी टाल दी थी.

दिल बनाकर मनाते हैं गोल का जश्न
इन मुश्किलों के बीच एमा और गेरेथ लगातार मीडिया के निशाने पर रहते थे. हालांकि गेरेथ ने कभी इसका असर रिश्ते पर नहीं होने दिया. दो बच्चों के माता-पिता बनने के बाद भी गेरेथ अपनी पत्नी के लिए आज भी उतने ही रोमांटिक है. वह आज भी हर गोल के बाद दिल बनाकर उसका जश्न मनाते हैं. उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनकी पत्नी के लिए होता है औऱ हर मौके पर उन्हें खास महसूस कराना चाहते थे.





Source link