नए साल में हीरो मोटोकॉर्प की ये बाइक हो जाएंगी महंगी, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नए साल में हीरो मोटोकॉर्प की ये बाइक हो जाएंगी महंगी, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत


हीरो मोटोकॉर्प की सभी बाइक एक जनवरी से महंगी हो जाएंगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 17, 2020, 3:48 PM IST

नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प ने नए साल में अपनी सभी बाइक की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने का ऐलान कर दिया है. कंपनी के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प की सभी बाइक की कीमत में 1 जनवरी 2021 से 1500 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी जाएंगी. बाइक की कीमतों में होने वाली बढ़ोत्तरी के लिए कंपनी ने कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी को बड़ी वजह बताया है. आपको बता दें इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प ने फेस्टिव सीजन में अपनी बाइक की रेंज पर कस्टमर को आकर्षक डिस्काउंट दिया था. ऐसे में यदि आप नए साल पर हीरो की बाइक खरीदने वाले है. तो उसके लिए आपको ज्यादा कीमत अदा करनी होगी.
कच्चे माल की कीमत में आई तेजी से बढ़ी कीमत- हीरो मोटोकॉर्प के बयान के अनुसार मोटर साइकिल के निर्माण में यूज होने वाले सभी प्रकार के कच्चे माल की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है. इसमें स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक शामिल है. ऐसे में कंपनी ने कच्चे माल की कीमतों में होने वाली बढ़ोत्तरी से पड़ने वाले असर को कम करने करने लिए बाइक की कीमतों में बढ़ोत्तरी का फैसला किया है. आपको बता दें हीरो के सभी मॉडलों पर कम से कम 1500 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी.

यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी जल्द लॉन्च करेगी एसयूवी कार, जानिए इसके बारे में सबकुछ
ग्राहकों पर कम बोझ डालने के लिए कंपनी ने ये पॉलिसी अपनाई- हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी का असर ग्रहकों पर कम पड़े. इसके लिए कंपनी ने Leap-2 अंब्रेला के तहत बचत कार्यक्रम को तेजी से लागू किया है.यह भी पढ़ें: हुंडई क्रेटा का 7 सीटर वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए लॉन्चिंग डेट और फीचर्स

इससे पहले कार कंपनियों ने बढ़ाई थी कीमत- कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी के कारण कई कार कंपनियों ने कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. इसमें मारुति सुजुकी इंडिया, फोर्ड इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और किआ मोटर्स शामिल हैं. सभी कंपनियों ने कहा है कि नई कीमत 1 जनवरी 2021 से लागू होगी. हालांकि, किसी भी कंपनी ने कीमत बढ़ोतरी की राशि का ऐलान नहीं किया है.





Source link