IND VS AUS: एडिलेड टेस्ट का पहला दिन रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम, भारत ने बनाए 6 विकेट पर 233

IND VS AUS: एडिलेड टेस्ट का पहला दिन रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम, भारत ने बनाए 6 विकेट पर 233


IND VS AUS: पहला दिन रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम (साभार-एपी)

India vs Australia, 1st Test: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए, पुजारा ने 43 और रहाणे ने 42 रनों की पारी खेली


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 17, 2020, 5:31 PM IST

नई दिल्ली. एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले दिन निर्धारित समय तक 89 ओवर ही फेंके जा सके और भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बनाए. भारतीय टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुंच सकती थी लेकिन अंतिम सेशन में उसने विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी के बड़े विकेट गंवा दिये, जिसकी वजह से खेल का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के खाते में गया. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी की और टीम इंडिया को खुलकर नहीं खेलने दिया. विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेली. अजिंक्य रहाणे ने 42 और पुजारा ने 43 रन बनाए. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिये. उन्होंने रहाणे और पृथ्वी शॉ का शिकार किया. नाथन लायन ने पुजारा को आउट किया. वहीं हेजलवुड ने हनुमा विहारी को आउट किया. कमिंस ने मयंक अग्रवाल का विकेट चटकाया.

भारत की खराब शुरुआत
एडिलेड टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर पृथ्वी शॉ महज दूसरी ही गेंद पर मिचेल स्टार्क का शिकार हो गए. शॉ खाता तक नहीं खोल पाए. इसके बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने खूब परेशान किया. गुलाबी गेंद के खिलाफ अग्रवाल और पुजारा खुलकर रन नहीं बना सके. भारत ने दूसरा विकेट 19वें ओवर में मयंक अग्रवाल के तौर पर गंवाया. अग्रवाल को 17 रनों के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने बोल्ड किया.

विराट-पुजारा ने संभाली पारीभारतीय कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए तो उनके सामने टीम इंडिया को संभालने की चुनौती थी. कोहली ने पुजारा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 191 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की. इस दौरान पुजारा ने गजब का संयम दिखाया. पुजारा ने अपनी 148वीं गेंद पर पारी का पहला चौका जड़ा. हालांकि ये बल्लेबाज 43 के निजी स्कोर पर नाथन लायन को विकेट दे बैठा.

रहाणे और विराट ने दी भारतीय पारी को रफ्तार
पुजारा के आउट होने के बाद उपकप्तान रहाणे क्रीज पर आए और उन्होंने दूसरे बल्लेबाजों से थोड़ी तेज बल्लेबाजी की. रहाणे ने खुलकर शॉट लगाए और इस दौरान कप्तान विराट कोहली 123 गेंदों में अपने 23वें अर्धशतक तक पहुंचे. दोनों बल्लेबाजों ने 88 रनों की साझेदारी की. हालांकि इस जोड़ी का अंत बेहद दुखदायी रहा. रहाणे की गलत कॉल पर विराट कोहली रन आउट हो गए. विराट के आउट होने के बाद टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर बिखर गया. उपकप्तान रहाणे 42 पर आउट हो गए. हनुमा विहारी 16 पर निपट गए. अंत में किसी तरह अश्विन और साहा ने भारत का 7वां विकेट गिरने से रोका और पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बनाए.





Source link