कोरोना अपडेट: जबलपुर में 44 नए संक्रमित मिले, 456 हुए एक्टिव केस

कोरोना अपडेट: जबलपुर में 44 नए संक्रमित मिले, 456 हुए एक्टिव केस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

जिले में बुधवार को बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1256 सैंपल की परीक्षण रिपोर्ट्स में 44 नए कोराेना संक्रमित मिले, वहीं स्वस्थ होने पर 46 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14274 हो गई है और रिकवरी रेट 95.41 प्रतिशत हो गया है, वहीं जबलपुर में कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14960 हो गई है।

अब तक 230 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना के एक्टिव केस 456 हो गए हैं। इसी तरह भोपाल में 2 मौत व 221, इंदौर में 4 मौत व 416 और ग्वालियर में 1 मौत व 44 मरीज मिले। वहीं सागर में 20, दमोह 13, नरसिंहपुर 3, उमरिया 6, कटनी 4, मंडला 4, रीवा 13 और सतना में 12 नए कोरोना मरीज मिले हैं।



Source link