टेस्ट में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद होनी चाहिए : शेन वॉर्न

टेस्ट में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद होनी चाहिए : शेन वॉर्न


शेन वॉर्न ने टेस्ट मैचों में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद को रखने की पैरवी की. (Shane Warne/Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warner) ने सभी टेस्ट मैचों में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद को रखने की पैरवी करते हुए कहा कि लाल गेंद से गेंदबाज को कोई मदद नहीं मिलती.

एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warner) ने सभी टेस्ट मैचों में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद को रखने की पैरवी करते हुए कहा कि लाल गेंद से गेंदबाज को कोई मदद नहीं मिलती. गुलाबी गेंद डे नाइट के टेस्ट (Day Night Test) में इस्तेमाल की जाती है. शेन वॉर्न ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ”मैं पिछले कुछ साल से कहता आ रहा हूं. मेरा मानना है कि सभी टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद इस्तेमाल होनी चाहिए. दिन के मैचों में भी.”

उन्होंने कहा, ”गुलाबी गेंद को देखने में आसानी होती है. दर्शक भी आसानी से देख सकते हैं. यह टीवी पर भी अच्छी लगती है. इसलिए हमेशा गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना चाहिए.” वॉर्न ने कहा, ”साठ ओवरों के बाद इसे बदल सकते हैं क्योंकि यह नरम हो जाती है. मैं चाहूंगा कि हर टेस्ट में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो.”

IND vs AUS: एडिलेस्ट टेस्ट के दूसरे दिन भारत का प्लान, ये 3 खिलाड़ी होंगे ट्रंप कार्ड

उन्होंने कहा, ”लाल गेंद स्विंग नहीं लेती. इससे कोई मदद नहीं मिलती और 25 ओवरों के बाद यह नरम हो जाती है. इंग्लैंड में ड्यूक गेंद को छोड़कर यह बकवास है.” बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच डे-नाइट है, जो पिंक बॉल से खेला जा रहा है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है.





Source link