जबलपुर का मौसम: इस मौसम की सबसे सर्द रात रही गुरुवार, पारा हुआ धड़ाम, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

जबलपुर का मौसम: इस मौसम की सबसे सर्द रात रही गुरुवार, पारा हुआ धड़ाम, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Thursday Was The Coldest Night Of This Season, Mercury Hit, Minimum Temperature Reached 8.3 Degrees Celsius

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में इस तरह खिली है धूप

  • एक दिन पहले न्यूनतम तापमान था 14.4 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी विक्षोभ के साथ आए काले बादल आसमान से छंटते ही पारे ने गोता लगा दिया। दो किमी चल रही उत्तरी हवाओं और हवा में नमी की जुगलबंदी ने पारे में छह डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की। पारा 14.4 से सीधे 8.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 23 से नीचे आ गया है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे शहर का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस था। गुनगुनी धूप में बैठना अच्छा लग रहा है। हालांकि हवाएं ठंडक का अहसास करा रही हैं।

न्यूनतम तापमान में इस तरह गिरावट आया
रविवार 18.0 डिग्री सेल्सियस
सोमवार 16.2 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 15.3 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 14.4 डिग्री सेल्सियस
गुरुवार 8.3 डिग्री सेल्सियस

बर्फबारी वाले पहाड़ी राज्यों से आ रही हवाओं ने बढ़ाया गलन
मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी वाले पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवाओं से शहर में ठंड बढ़ गई। सर्द उत्तरी हवा शुक्रवार को भी दो किमी की रफ्तार से चल रही है। यही वजह है कि धूप निकलने के बावजूद गलन बरकरार है। धूप में बैठने के बावजूद गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।

चार-पांच दिन इसी तरह रहेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री के नीचे ही रहने का अनुमान है। अभी चार-पांच दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उसका असर आते ही फिर न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।



Source link