Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुर्घटना के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई।
- क्रॉसिंग के दौरान शुक्रवार सुबह सांईखेड़ा चौराहे पर हुआ हादसा
शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे सागर में एनएच-26 पर सांईखेड़ा तिगड्डे के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक घायल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घटना एक-दूसरे को क्रॉस करते वक्त हुई।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे डायल-100 के आरक्षक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि बैंगलोर से एक परिवार कार क्रमांक डीएल 13 सीए 7644 से दिल्ली की ओर जा रहा था। वहीं, रिछावर निवासी 25 वर्षीय युवक धीरज सिंह ठाकुर अपनी बाइक क्रमांक एमपी 15 एन 2257 से किसी काम से बहेरिया की ओर जा रहा था, तभी सांईखेड़ा चौराहे पर एक-दूसरे को क्रॉस करने के दौरान दोनों वाहनों में भिंड़त हो गई।
घटना के बाद युवक घायल हो गया, जिसके पैर में ज्यादा चोटें आई हैं। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। एक्सीडेंट के बाद तुरंत 108 और बहेरिया थाना में फोन लगाया गया। कुछ देर में एनएच के 108 वाहन व पुलिस दोनों मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।