IND VS AUS: पृथ्वी शॉ ने छोड़ा कैच, भड़क गए विराट कोहली (फोटो-एपी)
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने छोड़ा मार्नस लाबुशेन का आसान कैच, गुस्से में दिखे विराट कोहली, गाली देते हुए कैमरे में कैद
- News18Hindi
- Last Updated:
December 18, 2020, 2:29 PM IST
विराट कोहली ने दी शॉ को गाली
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 23वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को बेहतरीन बाउंसर फेंकी. लाबुशेन ने गेंद को पुल किया लेकिन वो हवा में चली गई. स्क्वायर लेग पर खड़े पृथ्वी शॉ के पास गेंद को लपकने का आसान मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके. शॉ ने लाबुशेन का आसान कैच टपका दिया, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह हंसने लगे. बुमराह तो मुस्कुराए लेकिन कप्तान विराट कोहली से रहा ना गया. विराट कोहली इतने नाराज हो गए कि उनके मुंह से गाली निकल गई.
बता दें पृथ्वी शॉ के लिए ये टेस्ट मैच किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है. शॉ पहली पारी में खाता तक नहीं खोल सके और बेहद खराब शॉट खेलकर दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी खराब प्रदर्शन दिखाया. बता दें सिर्फ पृथ्वी शॉ ने ही खराब फील्डिंग नहीं की. टीम इंडिया ने कुल 3 कैच टपकाए. जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी लाबुशेन का कैच लपकने से चूक गए.
Dropped, again!Luck is with Marnus Labuschagne 👀#PrithviShaw#AUSvsIND pic.twitter.com/NURDkrLXT0
— Er. Dipanjan Chatterjee (@Dip_D_Rocker) December 18, 2020
विराट कोहली-रहाणे ने लपका बेहतरीन कैच
टीम इंडिया के खिलाड़ी भले ही कैच टपका रहे थे लेकिन कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी फील्डिंग से एक अच्छा उदाहरण पेश किया. रहाणे ने स्लिप में स्मिथ का अच्छा कैच लपका और विराट कोहली ने शॉर्ट मिडविकेट पर कैमरन ग्रीन का बेहतरीन कैच पकड़ा. नतीजा ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेशन तक पांच विकेट गंवा दिये.