विकास और हरियाली: एक करोड़ 12 लाख से बदलेगी सिविल लाइन की तस्वीर, खाली जमीन पर लगेंगे पेवर ब्लाॅक व पौधे

विकास और हरियाली: एक करोड़ 12 लाख से बदलेगी सिविल लाइन की तस्वीर, खाली जमीन पर लगेंगे पेवर ब्लाॅक व पौधे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Datiya
  • The Picture Of The Civil Line Will Be Changed From One Crore 12 Lakhs, Paver Blocks And Plants Will Be Installed On Empty Land

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दतिया18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिविल लाइन में पेवर ब्लॉक बिछाने और नाला निर्माण का कार्य शुरू।

  • आज वर्चुअल समारोह में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा करेंगे भूमिपूजन

सिविल लाइन क्षेत्र को सुन्दर बनाने के साथ खाली पड़ी सरकारी जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए नपा द्वारा यहां 1 करोड़ 12 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों को भूमि पूजन शुक्रवार को वर्चुअल समारोह में दतिया विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा करेंगे। सर्किट हाउस से लेकर पुरानी कलेक्टोरेट तक फुटपाथ व सरकारी बंगलों के बीच खाली पड़ी जमीन पर न केवल पेवर ब्लाक बिछाए जाएंगे, बल्कि पेड़ पौधे लगा कर क्षेत्र को और हराभरा किया जाएगा।

देश की मिनी स्मार्ट सिटी में शामिल दतिया शहर धीरे धीरे स्मार्ट बनता जा रहा है। कांग्रेस शासन में बंद काम तो शुरू हो ही गए, विकास के नए कार्यों के लिए भी शासन से भरपूर फंड मिल रहा है । रिंग रोड का निर्माण शुरू हो गया तो ठंडी सड़क का निर्माण अंतिम पड़ाव में है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के साथ नपा द्वारा भी विकास कार्य शुरू करा दिए गए।

सर्किट हाउस से लेकर पुरानी कलेक्टोरेट तक बदलेगी तस्वीर
सर्किट हाउस के सामने ओवर ब्रिज के नीचे खाली पड़ी जमीन से लेकर पुरानी कलेक्टोरेट तक निकाय चुनाव से पहले तस्वीर बदलने की तैयारी में नपा है। सर्किट हाउस के सामने स्टील की रेलिंग आदि लगा कर पेवर ब्लाक बिछाए जाएंगे, पेड़ पौधे लगा कर खाली स्थान को हराभरा किया जाएगा। सिविल लाइन चौराहे से श्री पीतांबरा पीठ तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लाइट लगाने के साथ फुटपाथ बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।

अब नपा फुटपाथ व सरकारी का निजी भवनों के बीच शेष रह गई सरकारी खाली जमीन पर विकास कार्य करेगी। यहां पर एक नाले का निर्माण होगा। नाले निर्माण के बाद खाली बची जमीन पर पेवर ब्लाक बिछाए जाएंगे। पेवर ब्लाक के बीच में पेड़ पौधे तो लगाए ही जाएंगे। सीजन फूल दार पौधे लगाने के लिए बड़े गमले भी लगाए जाएंगे। ताकि सिविल लाइन क्षेत्र और सुन्दर बन सकें। बता दें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत डिवाइडरों की रंगाई पुताई का काम हो जाने से पहले से ही सिविल लाइन क्षेत्र किसी महानगर के क्षेत्र जैसे दिखाई देने लगा है। यह निर्माण कार्य पूरे हो जाने के बाद क्षेत्र में न केवल हरियाली बड़ेगी। बल्कि सुन्दरता भी निखरेगी।

बाहरी क्षेत्र स्मार्ट, मुख्य शहर कस्बाई नजर आता है
वर्तमान में शहर में जितने भी विकास कार्य किए जा रहे है, वह सब शहर के बाहरी क्षेत्रों में हो रहे है। ऐसे में शहर बाहर से तो स्मार्ट नजर आने लगे। लेकिन बाहर से आने वाले लोग जैसे ही शहर में प्रवेश करते है, उन्हें शहर में कस्बाई बाजारों जैसा माहौल ही नजर आता है। बाजार में बार बार होने वाला ट्रैफिक जाम, दुकानों के बाहर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन, यहां वहां खड़े हाथठेला दुकानदान, रंग बिरंगी दुकानें शहर की तस्वीर कस्बाई व हाट बाजार जैसी नजर आती है। बाहरी विकास के साथ शहर को व्यवस्थित करने की भी जरूरत है। जिस पर न तो नपा ध्यान दे रही है, न प्रशासन। शहर विकास के लिए नित नई योजनाएं लेकर विकास की गंगा बहा रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।

शहर को भी करेंगे व्यवस्थित ताकि पूरा शहर लगेगा स्मार्ट
बाहर विकास कार्यों से हॉकरों या हाथ ठेला पर व्यापार करने वालों के लिए प्लेटफार्म तैयार कर रहे है। बाहरी विकास के बाद पूरा ध्यान शहर को व्यवस्थित करने पर ही लगाना है। शहर को पूरी तरह से व्यवस्थित किया जाएगा। ताकि पूरा शहर की स्मार्ट लगे।
एके दुबे, सीएमओ नपा

सिविल लाइन व सर्किट हाउस पर आज होगा भूमि पूजन
सिविल लाइन व सर्किट हाउस पर विकास कार्यों को भूमि पूजन शुक्रवार 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे कंट्रोल रूम के सामने समारोह पूर्वक किया जाएगा। भूमि पूजन वर्चुअल समारोह में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा करेंगे। इस मौके पर युवा भाजपा नेता डॉ. सुकर्ण मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।



Source link