लोगों की नाक के नीचे से उड़ा ले गया 10 लाख
10 साल के बच्चे ने चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बैंक ग्राहकों (Cooperative Bank) से भरा हुआ था, 10 लाख चोरी करने में उसे मात्र 30 सेकेंड का टाइम लगा.
इस तरह दिया वारदात को अंजाम- मनी कंट्रोल में छपी खबर के अनुसार, CCTV फुटेज में देखा गया, सुबह 11 बजे एक बच्चा सहकारी बैंक में दाखिल हुआ. उसके बाद उसने कैशियर के रुम में एंट्री की. वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति को इस बात की भनक तक नहीं लगी की उनके सामने बच्चा इतनी बड़ी चोरी कर रहा है. बच्चा धीरे से काउंटर डेस्क के नीचे छिप गया. इसके बाद वह तेजी से नोटों की गड्डी को एक थैले में गिराता गया थैला भरने पर वह आराम से बाहर निकल आया. इस वारदात को अंजाम देने में बच्चे को महज 30 सेकेंड का वक्त लगा.
शख्स के इशारे पर की चोरी-पुलिस ने इस CCTV फुटेज को देखने के बाद बताया है कि इस बच्चे को 20 साल का कोई शख्स गाइड कर रहा था. यह शख्स बैंक में करीब आधे घंटे से एक किनारे खड़ा था. वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे की कैशियर अपनी टेबल से उठकर बाहर जाता है यह युवक बच्चे को इशारा करता है. इस वारदात के दौरान बैंक में कई ग्राहक काउंटर के पास लाइन में लगकर खड़े हैं. इस दौरान यह लड़का टेबल के नीचे बैठ जाता है और फिर बड़े आराम से टेबल पर रखे कैश को चुरा लेता है. CCTV में यह बच्चा बैग में पैसों को रखता हुआ नजर आ रहा है.ये भी पढ़ें : डिजिटल हमले से हिली दुनिया! सबसे बड़ी हैकिंग में आम लोगों को हुआ करोड़ों रुपये का नुकसान
इस वारदात पर नीमच के SP मनोज राय ने कहा कि नाबालिग आरोपी बच्चा बहुत छोटा था, इसलिए कैश काउंटर के सामने खड़े लोग उसे पैसे चुराते हुए नहीं देख सके. उन्होंने बताया कि वारदात को लेकर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इलाके में सड़क किनारे स्टॉल लगाने वाले कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इसके अलावा बैंक के सुरक्षा गार्ड को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.