Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्राइम ब्रांच भोपाल ने 43 किग्रा गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पैडलर्स और एक सप्लायर शामिल है। आरोपी औबेदुल्लागंज से गांजा लाकर बागसेवनिया में सप्लाई करने वाले थे।
एएसपी गोपाल धाकड़ के मुताबिक सटीक सूचना के बाद टीम ने 11 मील के पास बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास 22 किग्रा गांजा मिला। पकड़े गए आरोपियों में औबेदुल्लागंज निवासी दयाराम, अर्जुन उर्फ बिटऊआ शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये गांजा बागसेवनिया निवासी शंकर उर्फ शैलू को सप्लाई करना था।
उन्हें ये काम औबेदुल्लागंज निवासी सुनील ने सौंपा था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 11 मील चौराहे के पास से मुख्य सप्लायर सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 21 किग्रा गांजा और जब्त किया। उसने ये गांजा औबेदुल्लागंज निवासी शीतल से खरीदा था। पुलिस को फिलहाल शंकर और शीतल की तलाश है।