IND VS AUS: एडिलेड में हार के बाद शर्म से झुका विराट कोहली का सिर, बोले-दर्द बयां नहीं कर सकता

IND VS AUS: एडिलेड में हार के बाद शर्म से झुका विराट कोहली का सिर, बोले-दर्द बयां नहीं कर सकता


IND VS AUS: हार के बाद छलका विराट कोहली का दर्द (साभार-एपी)

विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में टीम इंडिया एडिलेड में 8 विकेट से हार गई, दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 36 रनों पर ढेर हो गई.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 19, 2020, 2:21 PM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया एक बार फिर टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से पहुंची है लेकिन जिस तरह का खेल उसने एडिलेड में दिखाया, उसे देखकर लगता नहीं कि इस बार ऐसा हो पाएगा. चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम 8 विकेट से हार गई. ये हार नहीं सरेंडर है क्योंकि पहली पारी में 53 रनों की बढ़त लेने वाली भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 36 रन पर ढेर हो गई. टीम इंडिया की इस हार के बाद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पास कहने को शब्द तक नहीं हैं. मैच के बाद कोहली बोले कि उनके दिल के जज्बात वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते.

हार के बाद बाहर आया विराट कोहली का दर्द
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से मैच के बाद जब एडिलेड में मिली हार पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द तक नहीं हैं. विराट कोहली बोले, ‘मुझे क्या महसूस हो रहा है इसे मैं बयां तक नहीं कर सकता. हम जब उतरे थे तो हमारे पास 60 से ज्यादा रनों की बढ़त थी और उसके बाद पूरी टीम ढह गई. हमने दो दिनों तक अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन सिर्फ एक घंटे में हम ये मैच हारे. ये हार बेहद दर्दनाक है. ‘

विराट कोहली ने बल्लेबाजों को हार का दोष दिया. वो बोले, ‘बल्लेबाजों में रन बनाने का जज्बा नहीं दिखाई दिया. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पहली पारी की तरह ही गेंदबाजी की लेकिन उस पारी में हमारा लक्ष्य किसी भी तरह रन बनाना था. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे ऐसा प्रदर्शन हो. जिस तरह का माहौल बना वो बेहद कठिन था. मुझे लगता है कि जज्बे की कमी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी की वजह से हम मैच हार गए.’4,9,2,0,4,0,8,4,0,4,1 यह कोई मोबाइल नंबर नहीं, टीम इंडिया का स्कोरकार्ड है

विराट ने जताई वापसी की उम्मीद
एडिलेड टेस्ट में हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज में वापसी की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया अगले मैच में पलटवार करेगी और बॉक्सिंग डे टेस्ट में नतीजा हमारे पक्ष में रहेगा.’ बता दें अब सीरीज के अगले तीन टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे कप्तानी करेंगे. विराट कोहली पितृत्व अवकाश के तहत भारत लौट रहे हैं. जनवरी में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मां बनेंगी.





Source link