- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Tiger Spotted In Madhya Pradesh Pachmarhi, Photo Video Goes Viral | Pachmarhi Wildlife Sanctuary Update
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के तहत नीम घान जंगल सफारी में टाइगर की चहलकदमी को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के तहत पचमढ़ी के जंगलों में पिछले साल शुरू हुए नीम घान जंगल सफारी में टाइगर की चहलकदमी को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया। यहां घूमने आए पर्यटक जंगल सफारी पर निकले, तो उन्हें कुछ ही दूरी पर नीम घान में टाइगर चहलकदमी करते दिख गया। इसके बाद पर्यटकों ने अपने मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए। टाइगर काफी देर तक वहां घूमता रहा। पर्यटकों ने कहा कि टाइगर दिखने से उनकी जंगल सफारी सफल हो गई।

पर्यटकों की जंगल सफारी सफल हो गई, जब उन्हें कुछ ही दूरी पर बाघ मिल गया।
बता दें कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या करीब 110 है। वहीं, पिछले 10 सालों में यहां पर 46 बाघों की मौत भी हुई है। सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक पचमढ़ी पहुंचते हैं।

वन विभाग के मुताबिक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में करीब 110 बाघ हैं।

पर्यटक टाइगर को निहारते रहे और वह अपनी चाल में आराम से निकल गया।

टाइगर काफी देर तक चहलकदमी करता रहा, जिसे देखने के लिए पर्यटक रुके रहे।