जसप्रीत बुमराह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे (फोटो- BCCI)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले एडिलेड खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच जसप्रीत बुमराह नाइटवाचमैन के तौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान बुमराह चोटिल हो सकते थे.
- Last Updated:
December 19, 2020, 2:17 PM IST
हालांकि कई लोगों का मानना है कि तीसरे दिन के खेल के लिए चेतेश्वर पुजारा को बचाने की जरूरत थी. भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा तीसरे नंबर पर बुमराह को भेजने के फैसले से सहमत नहीं है. उनका मानना है कि मिचेल स्टॉर्क और पैट कमिंस नई गेंद से बुमराह के लिए खतरा हो सकते हैं. ओझा ने कहा कि यह भारतीय टीम के लिए खतरा हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘बुमराह गेंदबाजी में बड़े एसेट हैं. मैं उसे (नाइटवाचमैन के रूप में) नहीं भेजता. हो सकता है कि मैं किसी और को भेजूं लेकिन बुमराह को नहीं क्योंकि वह आपका नंबर एक गेंदबाज है.’
बुमराह के चोटिल होने की संभावना
उन्होंने बताया, ‘मैंने तेज गेंदबाजों से बात की है, जब वे विदेश दौरे पर होते हैं, तो बल्लेबाजी करते समय चोटों से बचने के लिए उनके जूतों में सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत होती है. उन चोटों से आप सीरीज से बाहर हो सकते हैं. अभी और तीन टेस्ट मैच खेलने हैं और बुमराह हमारी टीम के लिे बहुत महत्वपूर्ण हैं.’IND vs AUS 1st Test: दोनों पारियों में बोल्ड हुए पृथ्वी शॉ, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज पर भड़के
Ind vs Aus: स्टीव स्मिथ को आउट करके आर अश्विन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
दूसरी ओर भारत के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन नाइटवाचमैन के तौर पर दावेदार हो सकते थे. हालांकि उन्होंने कहा कि अश्विन नाइटवाचमैन की जगह एक बेहतर बल्लेबाज हैं. इसलिए बुमराह के भेजे जाने के फैसले के साथ हूं.