निर्माण कार्य में दिखाई दी ठेकेदार की लापरवाही: मांगलिक भवन बनाने में हो रहा घटिया सामग्री का उपयोग, कार्रवाई की मांग

निर्माण कार्य में दिखाई दी ठेकेदार की लापरवाही: मांगलिक भवन बनाने में हो रहा घटिया सामग्री का उपयोग, कार्रवाई की मांग


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कानड़10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए का मांगलिक भवन स्वीकृत कर उसका निर्माण कार्य शुरू कराया, लेकिन भवन निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही से मांगलिक कार्य के पहले की भवन कई जगह से जर्जर होता दिखाई दे रहा हैं। इसको लेकर लोगों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।

शुभ कार्य के लिए बनाए जा रहे भवन निर्माण में ठेकेदार बगैर धुली रेत लगाने के साथ छोटे नाले की रेत का उपयोग कर रहा है जिससे निर्माण कार्य गुणवत्ताविहीन होगा। भवन के निर्माण में ठेकेदार ने पानी की तराई का भी उपयोग नहीं किया जा रहा हैं। इससे भवन की दीवार कमजोर बनेगी। इस वजह से निर्माण के चलते ही भवन की दीवारें दरकने लगी है। शर्मा कंस्ट्रक्शन ने नगर में सीमेंट सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण कार्य किया जो कम समय में कई जगहों से जर्जर होने के साथ उखड़ गया। नगर के कई लोगों ने बताया कि शर्मा कंस्ट्रक्शन ठेकेदार निर्माण कार्य मे लापरवाही बरतता हैं। ऐसे ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए।नगर परिषद द्वारा जहां भवन बनाया जा रहा है वह जगह एक तरफ होने के साथ एकांत में है।

आम लोगों का यहां आना-जाना कम होता हैं। इसका फायदा भी ठेकेदार द्वारा उठाया जा रहा हैं। नगर परिषद सीएमओ जसवंत नरवाल ने बताया कि अभी कोट पेशी पर आया हूं। अगर निर्माण कार्य में कुछ गलत होता हैं तो कार्रवाई की जाएगी। शर्मा कंस्ट्रक्शन के रमेश शर्मा ने बताया कि हमारी मर्जी से काम करेंगे जो निर्माण कार्य किया जा रहा उसकी लागत मन माफिक नहीं है।



Source link