एडिलेड में टीम इंडिया की हार के बाद हेड कोच रवि शास्त्री ट्रोल. फोटो- (Ravi Shastri/Twitter)
टीम इंडिया की हार के बाद हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) पर सवाल उठ रहे हैं. भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 36 रनों पर सिमट गई.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 19, 2020, 8:20 PM IST
रवि शास्त्री बुरी तरह ट्रोल
टीम इंडिया की हार के बाद फैंस ने रवि शास्त्री को बुरी तरह ट्रोल कर दिया. कई फैंस ने शास्त्री को ग्रेग चैपल के बाद सबसे खराब कोच बता दिया. वहीं एक फैन ने तो उन्हें वापस कमेंट्री करने की सलाह ही दे डाली. कुछ फैंस ने टीम इंडिया को राहुल द्रविड़ के हाथ सौंपने की बात कह दी.
Sack #RaviShastri @BCCI India needs a coach like Justin langer or Dravid …..@SGanguly99 dada please take care of Indian cricket.
— $@M😎 (@callmesam_vk) December 19, 2020
#RaviShastri go back to commentary box , that is more suitable for you ! Bring #RahulDravid as head coach !
— SAHEED PUTHAN PURAYIL (@saheedpp) December 19, 2020
भारतीय टेस्ट इतिहास का सबसे कम स्कोर
बता दें भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में जब नौ विकेट पर 36 रन बनाये थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी जिससे पारी वहीं पर समाप्त हो गयी. भारत का यह 88 वर्षों के टेस्ट इतिहास में न्यूनतम स्कोर है. भारत का इससे पहले न्यूनतम स्कोर 42 रन था जो उसने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में बनाया था. टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड न्यूजीलैंड के नाम पर है जिसने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ आकलैंड में 26 रन बनाये थे. विराट कोहली की टीम का स्कोर टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त पांचवां न्यूनतम स्कोर है.
IND VS AUS: माइकल वॉन ने किया टीम इंडिया को ट्रोल, कहा-टेस्ट सीरीज में रौंदा जाएगा
भारत को पहली पारी में 55 रन की बढ़त मिली थी और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिये 90 रन का लक्ष्य मिला. शमी चोटिल होने के कारण गेंदबाजी नहीं कर पाये और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 21 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर डे-नाइट टेस्ट मैचों में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा.