बेबसी का धरना: जबलपुर में भाईयों ने वृद्धा के मकान पर किया कब्जा, एसपी कार्यालय में दिया धरना, तब हरकत में आई पुलिस

बेबसी का धरना: जबलपुर में भाईयों ने वृद्धा के मकान पर किया कब्जा, एसपी कार्यालय में दिया धरना, तब हरकत में आई पुलिस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In Jabalpur, The Brothers Captured The Old Man’s House, Staged A Sit in At The SP Office, Then The Police Came Into Action

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एसपी कार्यालय के सामने धरना देते परिवार

  • हनुमानताल क्षेत्र की रहने वाली है वृद्धा, पुस्तैनी जमीन पर पीएम आवास बनाने में रोड़ा बने हुए हैं मुंहबोले भाई

मुंहबोले भाई राखी का फर्ज भूल गए। 65 वर्षीय लाचार वृद्धा बहन के पुस्तैनी मकान पर कब्जा कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने जब नहीं सुना तो कुनबे के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गई। सेकेंड शनिवार की वजह से अवकाश था, दो घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। सर्द हवाओं के थपेड़े के बीच चादर बिछाकर धरने पर बैठे इस परिवार के बारे में अधिकारियों तक खबर पहुंची, तब थाना और प्रेमसागर चौकी हरकत में आई। परिवार को आश्वस्त किया गया कि आरआई-पटवारी से दोनों परिवारों की जमीन की नाप करवा कर विवाद हर कराएंगे। तब परिवार धरने से उठा।
पट्‌टे की जमीन पर बना रही थी पीएम
जानकारी के अनुसार धरने पर 65 वर्षीय लीला ठाकुर, उनकी पोती नेहा ठाकुर और बहू बैठी थीं। लीला ठाकुर शारीरिक रूप से लाचार हैं। प्रेमसागर पुलिस चौकी के पीछे झंडा चौक निवासी लीला ठाकुर ने बताया कि उनके घर के बगल में ही मुंहबोले भाई रहते हैं। सुरेंद्र भाट, अशोक भाट व परमू भाट पिछले एक साल से उन्हें धमका रहे हैं। लीला ठाकुर के नाम पर पट्‌टा है। इस पर वह पीएम आवास का निर्माण करा रही हैं। आरोप लगाया कि उनके मुंहबोले भाई की पत्नियों ने मिलकर उसे तोड़ दिया।
थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई
लीला की पोती नेहा ने बताया कि शुक्रवार को वह हनुमानताल थाने गई थीं। वहां बोला गया कि अपनी दादी को लेकर आओ। वह चल-फिर नहीं सकती है। पुलिस पहुंची और उसके भाई को उठा ले गई। इसके बाद परिवार को एसपी कार्यालय में धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। दो घंटे तक परिवार धरने पर चादर बिछाए बैठा रहा। इसके बाद मौके पर प्रेमसागर चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह परिहार पहुंचे। परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द मामला सुलटा देंगे। तब परिवार वहां से हटने को तैयार हुआ।
शौचालय की जमीन को लेकर है विवाद
चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह परिहार ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच में शौचालय की जमीन को लेकर विवाद है। इसे देखते हुए शुक्रवार को दोनों परिवारों के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई की गई है। आरआई व पटवारी को बुलाकर नाप कराने के लिए लिखा गया है। यदि इसके बाद भी कोई मकान निर्माण में बाधा पैदा करेगा तो कार्रवाई करेंगे।



Source link