- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Hundreds Of Bicycle Riders Came Out To Convey The Message In The ‘Fit India’ Movement, Cycled 15 Kilometers, See Photos …
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भोपाल में साइक्लोथन का आयोजन किया गया। तस्वीरें- अनिल दीक्षित
- राजधानी में साइक्लोथन का आयोजन, DGP विवेक जौहरी ने रैली को फ्लैग ऑफ किया
भोपाल ‘फिट इंडिया’ मूवमेंट के तहत राजधानी में रविवार को साइक्लोथन का आयोजन किया गया। लाल परेड मैदान पर सुबह 7.30 बजे पुलिस महानिदेशक (DGP) विवेक जौहरी ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथन का शुभारंभ किया। इसका उत्साह और जोश देखते बन रहा था। यहां सैकड़ों लोग साइकिल लेकर पहुंचे।
संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने बताया, लाल परेड मैदान से तात्या टोपे राज्य खेल परिसर (टी टी नगर स्टेडियम) तक आयोजित साइक्लोथन में खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, पुलिस के जवान, शासकीय अधिकारियों के साथ ही आमजन शामिल हुए। कोविड के नियमों का पालन करते हुए इसका आयोजन किया गया।
ये रहा रूट
लाल परेड से टी टी नगर स्टेडियम तक करीब 15 किलोमीटर की यह साइक्लोथन लाल परेड ग्राउंड से शुरू हुआ। यहां से काली मंदिर (तलैया थाना), मोती मस्जिद, रायल मार्केट, हमीदिया हॉस्पिटल होती हुई पुराना सचिवालय होकर लालघाटी चौराहा पहुंची। यहां से वीआईपी रोड होकर कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा, होटल पलाश, रंगमहल चौराहा होती हुई टीटी नगर स्टेडियम पर समाप्त हुई।

सुबह 7.30 बजे डीजीपी ने किया शुभारंभ।

सैकड़ों साइकिल सवारों ने भाग लिया।

इसमें खेल विभाग के संचालक पवन कुमार जैन ने भी भाग लिया।

साइकिल सवारों में बच्चों से लेकर युवा तक सब शामिल हुए।

खेल संचालक पवन कुमार जैन ने भी 15 किलोमीटर साइकिल चलाई।

सैकड़ों लोग जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए।