Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
बर्फीली हवा से प्रदेश में ठंड और बढ़ गई। इंदौर शनिवार रात इस सीजन की पहली कंपकंपाने वाली रात बनकर आई। पारा 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम पारा रहा। लगातार दूसरा दिन कोल्ड डे के करीब रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम होकर 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार की सुबह भी कंपकंपाने वाली थी।
एक पश्चिमी विक्षोभ फिर प्रदेश में प्रवेश कर गया है। इस वजह से अगले दो-तीन दिन तापमान में कुछ वृद्धि होगी। उधर, सिवनी काे छाेड़कर सभी जिलाें में रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। सिवनी में तापमान 11 डिग्री रहा। इसके अलावा 10 शहरों में तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया।
उमरिया 3.2 डिग्री, सबसे ठंडा
