विक्षाेभ से बढ़ेगा तापमान: रविवार रात सीजन की सबसे सर्द, 9.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ पारा, दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास जा सकता है

विक्षाेभ से बढ़ेगा तापमान: रविवार रात सीजन की सबसे सर्द, 9.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ पारा, दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास जा सकता है


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक-दो दिन हल्के बादल आसमान पर नजर आएंगे।

रविवार रात इस सीजन की पहली कंपकंपाने वाली रात बनकर आई। रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, इसके पहले शनिवार रात पारा 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम पारा रहा। लगातार दूसरा दिन कोल्ड डे के करीब रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम होकर 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का पारा जहां सामान्य से 3 तो रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री कम रिकार्ड हुआ।

एक पश्चिमी विक्षोभ फिर मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गया है। इस वजह से अगले दो-तीन दिन तापमान में कुछ वृद्धि होगी। हालांकि ठंड का एहसास होता रहेगा। हल्के बादल भी नजर आएंगे। रविवार को पूरा दिन कंपकंपाने वाला बीता। शाम होते-होते फिर हवा चलने से मौसम में और ज्यादा ठंडक घुल गई और सीजन की सबसे सर्द रात बन गई।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सोमवार को अधिकतम तापमान में और सुधार होगा। यह 25 डिग्री या उससे कुछ ज्यादा रिकॉर्ड होगा। रात का पारा भी 10 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में भी रविवार को इंदौर जैसा तापमान रहा। सभी जगह 24 डिग्री पारा दर्ज हुआ।

क्रिसमस में सर्द होंगे दिनरात

पश्चिमी विक्षोभ का असर दो से तीन दिन रहेगा। इसके बाद क्रिसमस से फिर मौसम सर्द होगा। दिन-रात के तापमान में कमी आना शुरू होगी। रात का पारा फिर इकाई के अंक में पहुंचेगा। पिछले साल भी क्रिसमस के बाद से मौसम एकदम बदल गया।



Source link