दिलीप वेंगसरकर ने की राहुल द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया भेजने की मांग (PIC : PTI)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चीफ सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से अपील की है कि वह राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को भारतीय बल्लेबाजों की मदद के लिए जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया भेजें. भारत को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 21, 2020, 10:09 AM IST
एडिलेड टेस्ट में दूसरे दिन भारतीय टीम ने 62 रन की लीड ले ली थी. हालांकि, इसके बाद पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया था. भारत का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 36 रन पर सिमट गया था, जबकि मोहम्मद शमी को रिटायर्ड होकर पिच से वापस लौटना पड़ा.
रोहित शर्मा-पुजारा के साथ वर्ल्ड कप खेल चुके इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास
भारत के इस निराशाजनक बल्लेबाजी प्रदर्शन ने सभी तरफ से आलोचना हुई, क्योंकि एडिलेड में घूमती हुई गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की कमियां सामने आईं. ऐसे में अब वेंगसरकर ने घूमती गेंद से निपटने में भारतीय बल्लेबाजों की सहायता के लिए राहुल द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया भेजने का सुझाव दिया है, जो ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में महत्वपूर्ण हो सकता है. उन्होंने बीसीसीआई से राहुल को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए कहा है.दिलीप वेंगसरकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”बीसीसीआई को जल्दी ही राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए. उन परिस्थितियों में घूमती गेंद को कैसे खेला जाए, इस पर कोई भी बल्लेबाज द्रविड़ से बेहतर मार्गदर्शन नहीं कर सकता. उनकी मौजूदगी नेट्स में भारतीय टीम को बढ़ावा देगी. किसी भी मामले में, एनसीए पिछले नौ महीनों से कोविड-19 के कारण बंद है, उसे थोड़ा छोड़ा जा सकता है.”
IND vs AUS: ‘एडिलेड के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्हाइट वाश झेल सकता है भारत’
राहुल द्रविड़ को उनकी ठोस तकनीक और सभी परिस्थितियों को अनुकूल बनाकर खेलने के लिए जानना जाता है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को 14 दिन की क्वारंटीन अवधि के बावजूद द्रविड़ को भेजना चाहिए, क्योंकि पूर्व कप्तान तीसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ काम करने के लिए उपलब्ध होंगे, जो 07 जनवरी से शुरू हो रहा है. यह समय है कि द्रविड़ को भारतीय टीम के साथ अधिक शामिल होने के लिए कहा जाए.
भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली और चोटिल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बिना उतरेगा, जो 26 दिसंबर से शुरू होगा. मेजबान टीम की कोशिश होगी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाउंस बैक करे और एडिलेड की शर्मनाक हार को पीछे छोड़े.