Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पड़ाव आरओबी पर सुबह का दृश्य
- 24 घंटे में आया रात के तापमान में 1.1 डिग्री का उछाल
- रविवार को अधिकतम तामान भी 24.3 डिग्री दर्ज हुआ है
अचानक आसमान में छाए हल्के बादल ने लगातार गिर रहे तापमान में मामूली उछाल ला दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री के उछाल के साथ 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। पर ठंड से जरा भी राहत नहीं है। ठंडी हवा चल रही है और लोग अलाव का सहारा लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। रविवार रात को हल्के बादल के बाद सोमवार को धूप खुलने से फिर तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू से गुजर चुका है और उसका असर वहां पहाड़ों पर बर्फबारी के रूप में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रहा है। शीत लहर चलने से अंचल के दतिया, श्योपुर, ग्वालियर में पारा लगातार कम होता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो हल्के से बादल आसमान में रविवार शाम को छाए हुए थे। जिस कारण दिन और रात के तापमान मे 1 से 2 डिग्री का उछाल भी आया है। यही कारण है कि सोमवार को रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि तीन दिन से यह पारा 4 डिग्री के आसपास ही अटका हुआ था। पर इससे ठंड में कोई कमी नहीं आई है। हाड़ कपा देने वाली ठंड का दौर जारी है और इस तरह ही रहेगा।
सुबह सैर पर जाने वाले रहें सावधान
इस तरह के मौसम में कार्डियक अटैक की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में दिल के मरीज या हाई बीपी वाले लोग सावधान रहें। साथ ही सुबह सैर पर जाने वाले भी सावधानी बरतें। डॉ. प्रतीक कुमार का कहना है कि बिस्तर से उठकर सीधे बाहर न निकलें। इससे आप कार्डियक अटैक के शिकार हो सकते हैं। पहले बॉडी के तापमान को सामान्य होने दें। साथ ही बाहर सैर पर जाते समय कोई भी अंग खुला न छोड़ें।