मेढ़ को लेकर मादाखेड़ा गांव में जमकर पथराव हुआ.
संस्कार राजधानी के मादाखेड़ा गांव में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. पत्थरबाजी होने लगी, गालीगलौच होने लगा. पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत किया और पुलिस बल तैनात कर दिया.
- Last Updated:
December 21, 2020, 1:31 PM IST
घटना जिले के पाटन थाना अंतर्गत आने वाले गांव मादाखेड़ा की है. यहां गांव के दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के सोने लाल पटेल, श्रीराम, तुलसी और गिरजा ने दूसरे पक्ष के घर जाकर पथराव किया. उन्होंने घर के अंदर घुस कर प्रदीप पटेल, याद लाल, मुन्नी बाई, सोना, किरण समेत घर के और लोगों के साथ भी मारपीट की. पथराव में घर के कुछ लोगो को चोटे भी पहुंची।
परिवारों का है पुराना विवादअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश बघेल ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. वहीं दोनों पक्षों को पाटन थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई. घटना में घर के बाहर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. दरअसल दोनों पक्षों में जमीन की मेढ़ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. बहरहाल घटना के बाद गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया है जिससे शांति बनी रहे.
हाल ही में हुआ था ऐसी घटना
घमापुर थाना क्षेत्र में भी हाल ही में इसी तरह का विवाद हो गया था. विवाद के दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी. आशा चक्की के पास निवासी काजल प्रजापति (21) ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह अपने घर में खाना बना रही थी तभी उसके हाथ में ईंट आकर लगा, उसने चिल्लाया, तो आवाज सुनकर पति नितिन, नंदोई आशीष और ननद रोशनी पासी आ गए. सभी ने घर से बाहर निकलकर देखा, तो कपिल प्रजापति, नवीन प्रजापति घर के बाहर खड़े होकर ईंट मार रहे थे. विरोध करने पर दोनों ने विवाद करते हुए नितिन और आशीष के साथ मारपीट कर दी.
वहीं गोपाल होटल के पास निवासी गोपाल दास प्रजापति (48) ने शिकायत दर्ज कराई कि रात लगभग 1 बजे घर के बाहर विवाद की आवाज सुनकर वह बाहर निकला, तो क्षेत्र में रहने वाले कपिल प्रजापति, नवीन प्रजापति, सोनू पासी, नितिन प्रजापति और एक युवक विवाद करते रहे थे. नितिन ने उसके ऑटो और भतीजे की बाइक में तोड़फोड़ कर दी. जब गोपाल ने विरोध किया, तो आरोपित गालीगलौज करते हुए मारने के लिए दौड़े, जिसपर गोपाल दहशत में घर के अंदर घुस गया.