दो अग्नि दुर्घटना में 25 लाख स्वाहा: जबलपुर में शार्ट-सर्किंट से कपड़े की दुकान में लगी आग, तो अज्ञात कारणों से फल की दुकानें हुईं खाक

दो अग्नि दुर्घटना में 25 लाख स्वाहा: जबलपुर में शार्ट-सर्किंट से कपड़े की दुकान में लगी आग, तो अज्ञात कारणों से फल की दुकानें हुईं खाक


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Clothes Shop Caught Fire Due To Short circuit In Jabalpur, Fruit Shops Destroyed Due To Unknown Reasons

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर आजाद चौक स्थित फल मंडी में लगी आग

  • रामपुर आजाद चौक फल मंडी में रविवार देर रात 3.20 बजे तो तड़के 4.35 गोहलपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग

दो अग्नि दुर्घटनाओं में 20 लाख का कपड़ा और पांच लाख के फल स्वाहा हाे गए। पहली घटना गोहलपुर क्षेत्र में आजाद पार्क के सामने की है। यहां कपड़े की दुकान में सोमवार तड़के 4.35 बजे आग लग गई। वहीं दूसरी घटना रामपुर आजाद चौक स्थित फल मंडी की है। यहां रविवार देर रात 3.20 भड़की आग में छह फल की दुकानें स्वाहा हो गईं। फायर ब्रिगेड की मदद से दोनों ही हादसों पर काबू पाया जा सका।

आग में स्वाहा हो गए ठेले और फल

आग में स्वाहा हो गए ठेले और फल

कंट्रोल रूप से मिली आग की सूचना

जानकारी के अनुसार रामपुर आजाद चौक स्थित फल व सब्जी मंडी रविवार देर रात ठेलों में आग भड़क गई। चीता मोबाइल ने कंट्रोल रूम को खबर दी। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के दो वाहन पहुंचे। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी ये पता नहीं चल पाया। सुबह व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई।

मुआवजे की मांग, ताकि शुरू कर पाएं व्यापार

पीड़ितों में शिवम गुप्ता, आशीष गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता सहित सात व्यापारियों के मुताबिक उनका पांच से छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मंडी का 400 कैरेट भी जल गया। व्यापारियों ने आशंका व्यक्त की है कि हादसा शार्ट सर्किट से या फिर आगजनी की गई होगी। व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की, जिससे वह अपना व्यापार फिर से खड़ा कर पाए। फल बेचकर ही वह अपना और परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

कपड़े की दुकान में लगी आग

कपड़े की दुकान में लगी आग

सुबह कपड़े की दुकान में लगी आग

वहीं सुबह 4.35 बजे गोहलपुर आजाद पार्क के सामने अनीश अंसारी की कपड़े की दुकान में आग लग गई। मौके पर नगर निगम से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अनीश के मुताबिक उसकी दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लगी थी। हादसे में दुकान में रखा 20 लाख की साड़ी और कपड़े स्वाहा हो गए। सुबह होने की वजह से लोगों को हादसे की खबर भी देर से लगी। तब तक काफी देर हो चुकी थी।



Source link