हत्या का आरोप: दमोह जिले में रुपए मांगने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग से की मारपीट, अस्पताल में तोड़ा दम

हत्या का आरोप: दमोह जिले में रुपए मांगने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग से की मारपीट, अस्पताल में तोड़ा दम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दमोह2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वृद्ध की मौत के बाद अस्पताल पहुंचकर पंचनामा बनाते पुलिसकर्मी।

  • कुम्हारी थाना क्षेत्र के टपरिया गांव का मामला, गांव के पास रविवार रात नग्न अवस्था में पड़ा मिला था बुजुर्ग।

कुम्हारी थाना क्षेत्र के टपरिया गांव में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। सोमवार सुबह इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव के व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमोह के टपरिया निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मण पिता बखत सिंह राजगौंड को रविवार को रात में जिला अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। उसके बेटे प्रेम सिंह ने बताया कि उनके पिता गोलापटी बैंक से रुपए निकालने के लिए गए थे और वहां से लौटते समय गांव के बाहर निजाम सिंह ने उनसे रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर उसने लात मारी और गर्दन पर लाठी से प्रहार किया जिससे पिताजी नीचे गिर गए।

बेटे ने बताया कि गांव के बाहर पिता नग्न अवस्था में पड़े मिले, उनके शरीर पर न तो कपड़े थे न ही पासबुक और रुपए। चोट के निशान होने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद हम लोग जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी मौत हो गई। कुम्हारी थाना से पंचनामा कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल पहुंचे आरक्षक राजाराम पवार का कहना है कि शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।



Source link