मॉडल, वेरिएंट और फ्यूल टाइप पर निर्भर होगा कीमत में बदलाव
टाटा मोटर्स का कहना है कि लागत बढ़ोतरी (High Cost), डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और बीएस-6 (BS-6) नॉर्म्स की ओर बढ़ने से वाहनों को बनाने की कॉस्ट बढ़ गई है. अब तक कंपनी अतिरिक्त लागत का बोझ खुद उठा ही रही थी. अब इसमें लगातार बढ़ोतरी के कारण कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना जरूरी हो गया है. टाटा मोटर्स मीडियम व हेवी कॉमर्शियल व्हीकल्स (MCV & HCV), एलसीवी (LCV), एससीवी (SCV) और बसों (Buses) की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है. कंपनी का कहना है कि कीमतों में बदलाव मॉडल, वेरिएंट और फ्यूल टाइप पर निर्भर करेगा. कंपनी ने कहा कि हर सेगमेंट में उसके व्हीकल की कीमत सबसे बेहतर होगी.
ये भी पढ़ें- Taxpayers 10 दिन के भीतर दाखिल कर दें ITR, जानें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के हर तरीके के बारे में सबकुछबीएमडब्ल्यू 4 जनवरी से 2 फीसदी तक बढ़ाएगी कारों के दाम
बीएमडब्ल्यू ने कहा है कि जनवरी 2021 से भारत में उसके सभी मॉडल्स के दाम 2 फीसदी तक बढ़ा दिए जाएंगे. बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कहा कि सभी BMW और MINI कारों के लिए नई कीमतें 4 जनवरी 2021 से लागू होंगी. बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पवाह ने कहा कि कोरोना संकट के बीच कंपनी ने बेस्ट प्रॉडक्ट और बेहतरीन सर्विस देने पर फोकस किया. उन्होंने बताया कि 4 जनवरी से कारों की कीमतें 2 फीसदी तक बढ़ जाएंगी. कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बढ़ी हुई लागत को बताया. कंपनी भारत में 2 Series Gran Coupe, 3 Series, 3 Series Gran Turismo, 5 Series, 6 Series Gran Turismo, 7 Series, X1, X3, X4, X5, X7 और MINI Countryman कारों की बिक्री करती है.
ये भी पढ़ें- Gold Price Today: सोना फिर 50,000 रुपये के पार, चांदी 2200 रुपये हुई महंगी, फटाफट देखें आज की नई कीमतें
आयात की जाने वाली कारों की कीमत में भी वृद्धि करेगी BMW
जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू भारत में आयात होने वाली 8 Series Gran Coupe, X6, Z4, M2 Competition, M5 Competition, M8 Coupe, X3 M और X5 M भी बेचती है. MINI डीलरशिप्स पर MINI 3-door, MINI 5-door, MINI Convertible, MINI Clubman और MINI John Cooper Works Hatch भी मौजूद हैं, जो CBUs रूट से आती हैं. इन कारों के दामों में कंपनी बढ़ोतरी करेगी.