दिग्विजय ने ट्वीट कर दी शाबाशी.
भाजपा ने सड़क निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक सुनील सराफ को आमंत्रित तो किया, लेकिन बोलने का मौक नहीं दिया. यह बात विधायक को नागवार गुजरी और मंच पर हंगामा कर दिया. उन्होंने भाजपा पर कई आरोप भी लगाए और कहा कि ये तानाशाही नहीं चलेगी.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 22, 2020, 7:55 AM IST
कार्यक्रम में मंच से उतरने के बाद विधायक सराफ ने मीडिया से कहा- मैं जनता का प्रतिनिधि हूं. शर्म आना चाहिए इन भाजपा के नेताओं को. जिस सड़क को मैंने स्वीकृत कराया था, उस बैठक में मंत्री बिसाहू लाल जी भी थे. आज उसे अपने नाम से जोड़ रहे हैं. विधायक को बुलाकर बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा. कह दो पूरा नगर आपने बसाया है. आप अपने मुंह से कुछ भी कह दो. यह कोई तरीका होता है. यह मेरा अपमान नहीं कोतमा क्षेत्र की डेढ़ लाख जनता का अपमान है. ये तानाशाही है और ये तानाशाही दोबारा नहीं चलेगी.’
शाबाश सुनील। हर कॉंग्रेस जन को भाजपा के ढोंग को उजागर करने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा। pic.twitter.com/AggMtOBdwu
— digvijaya singh (@digvijaya_28) December 22, 2020
मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कसा था ये तंज मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने इसी कार्यक्रम में तंज कहा था. और कहा था- ‘कुछ नेता हैं, जिनका नाम नहीं लेना चाहूंगा. वे विकास की जगह सट्टा, जुआ, कबाड़ को महत्व देते हैं. ये नेता कबाड़ वालों को कबाड़ का धंधा कराएंगे, साथ में शराब पीने वालों को शराब का धंधा कराएंगे और जब वह पकड़े जाएंगे तो एसपी और कलेक्टर को फोन कर छुड़वाएंगे. इससे कोई विकास नहीं होता. विकास आत्मा से होता है, सोच से होता है.’ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ से हुई मारपीट पर भी चुटकी ली,
ऐसे कर्म नहीं होने चाहिए कि पिटाई हो
उन्होंने कहा कि कभी-कभी सुनने में आता है कि दो बजे रात को हमारे विधायक को कोई मार दिया. बड़ा दुःख लगता है. हम को ऐसा कर्म करना ही नहीं चाहिए कि मार खाएं कहीं. अरे विधायक हम भी हैं. हमारे लिए सभी विधायक बराबर हैं, चाहे वो भाजपा का हो या कांग्रेस का और कोई विधायक मार खाता है तो हमे बड़ा दुख लगता है. उन्होंने कहा ये काम करना ही नहीं चाहिए. ये काम जनप्रतिनिधि का नही है. और हमने बड़ी गहराई से पता लगाया कि मार खाने की वजह क्या है, पता चला पर बताने लायक नहीं है।