मांजरेकर ने कार्यकाहक कप्तान आंजिक्य रहाणे समेत बल्लेबाजों को सलाह दी (फोटो-संजय मांजरेकर/इंस्टाग्राम)
संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों जितने अधिक हो सके गेंदें खेलनी चाहिए. उन्हें अभ्यास के दौरान भी फुल और शॉर्ट लेंथ गेंदें खेलनी चाहिए और अपनी डिफेंसिव बल्लेबाजी को बेहतर करना चाहिए.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 22, 2020, 12:29 PM IST
संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों जितने अधिक हो सके गेंदें खेलनी चाहिए. उन्हें अभ्यास के दौरान भी फुल और शॉर्ट लेंथ गेंदें खेलनी चाहिए और अपनी डिफेंसिव बल्लेबाजी को बेहतर करना चाहिए.
IND vs AUS: वसीम जाफर ने दिया अजिंक्य रहाणे को ‘सीक्रेट मैसेज’, बॉक्सिंग डे के लिए दी खास सलाह
उन्होंने कहा, ”इस गैप में भारतीय बल्लेबाजों (खासकर अजिंक्य रहाणे) को एक चीज बेहतर करनी होगी. हजारों गेंदें फुल और शॉर्ट फेंकी जाएं, सबसे पहले उन्हें डिफेंसिव खेलना सीखना होगा. डिफेंसिव बल्लेबाजी का यह मूल रियाज है.”ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले मोहम्मद कैफ ने दी थी पृथ्वी शॉ को ये खास सलाह, फिर भी चूक गया यह ओपनर
संजय मांजरेकर ने ट्वीट में लिखा, ”दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे शून्य पर आउट हुए. विराट कोहली केवल 4 रन बना सके. टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद कर रही होगी. ताकि सीरीज को 1-1 पर पहुंचाया जा सके.”
In this gap, Ind batsmen( Esp Rahane ) must practice just one thing. Get million balls thrown at full & short length, make decisive feet movement. Big stride forward to full balls & right back in the crease to short balls. This is the basic ‘Riyaz’ for defensive Test batting.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) December 21, 2020
बता दें कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दूसरे टेस्ट के लिए कुछ बदलाव करने के लिए तैयार है. विराट कोहली और मोहम्मद शमी के बाहर होने की वजह से इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट तो शामिल होंगे. इसके साथ ही पृथ्वी शॉ और ऋद्धिमान साहा को भी ड्रॉप करने की तैयारी है. दोनों बल्लेबाज एडिलेड में पहले टेस्ट में ज्यादा कुछ नहीं कर सके. ऐसे में उम्मीद है कि शुभमन गिल और केएल राहुल के साथ स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की उम्मीद जताई जा रही है.