- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh Bhopal Car Bike Road Accident News Update; Husband Dies On Spot In Front Of Wife
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी ड्राइवर कार और घायलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। – प्रतीकात्मक फोटो
- हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर पर गंभीर चोटें आई थीं
तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल के सामने हुए एक्सीडेंट के बाद मौके पर ही अस्पताल स्टफ पहुंच गया, लेकिन युवक को नहीं बचाया जा सका। युवक ने पत्नी के सामने ही दम तोड़ दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। बताया जाता है कि युवक हेलमेट नहीं पहने था। आरोपी ड्राइवर मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया।
पत्नी को लेकर घर जा रहा था
पुलिस के अनुसार मूलत: नरसिंहपुर निवासी 30 साल के लालगिरी सिंह उर्फ कन्हैयालाल पिता अमर सिंह अयोध्या नगर में रहता था। वह पिपलानी के इंद्रपुरी में स्थित होटल में काम करता था। उसकी पत्नी दो दिन पहले बैरसिया के अगरिया अपने मायके गई थी। सोमवार शाम एक्टिवा पर अपनी पत्नी को लेकर ससुराल से घर लौट रहा था। ईटखेड़ी थाने से एक किमी आगे भोपाल की ओर से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि दोनों ही गाड़ियों की स्पीड काफी अधिक थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दूर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्पीड पर नियंत्रण नहीं रखने के कारण हादसा
मामले की जांच कर रहे अधिकारी मकरंद पांडे ने बताया कि रोड अच्छा और सीधा होने के कारण यहां पर वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है। हादसे के दौरान कार की स्पीड अधिक थी। इसी कारण आरोपी ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया।
ढाई घंटे तक चला इलाज
हादसा सोमवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच का बताया जाता है। मदद के लिए आसपास के लोग और कुछ दूर बने अस्पताल का स्टाफ पहुंच गया। लालगिरी का तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया था, लेकिन ढाई घंटे की मेहनत के बाद भी जान नहीं बचाई जा सकी। उसकी पत्नी के पैरों में चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर है। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक अगर युवक हेलमेट पहने होता, तो शायद युवक की जान बच सकती थी।