- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Speculator Javed Was Hiding And Seeing His House Collapsing, Two storey House Of Liquor Smuggler Also Demolished
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अपराधी जावेद के मकान को हथौड़े से गिराया गया
- सेंट्रल कोतवाली समेत महाकाल और देवासगेट थाने में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज
जुआ-सट्टा का अवैध कारोबार करने वाले बदमाश जावेद पिता बाबू डबल के मकान को मंगलवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ढहा दिया गया। कार्रवाई से पहले उसके भाई ने यह कहते हुए आपत्ति जताई कि यह तो पैतृक मकान है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। मकान गली में होने के कारण जेसीबी मौके पर नहीं पहुंच पाई तो नगर निगम की रिमूवल गैंग ने हथौड़े से ही घर को ढहाना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जावेद के खिलाफ सेंट्रल कोतवाली थाने में जुआ-सट्टा के आठ अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा महाकाल और देवासगेट थाने में भी उसके विरुद्ध मारपीट के केस दर्ज हैं।
पुलिस को देखते ही भाग गया जावेद
सटोरिये जावेद का मकान गिराने के लिए जब टीम पहुंची तो वह मौके पर ही छिपकर कार्रवाई देख रहा था। इसी बीच एक पुलिसकर्मी की निगाह उस पर पड़ गई। उसने दौड़ाया तो जावेद भाग गया। पुलिस ने बताया कि जावेद के अपराधी भाई छेनू के फाजलपुरा स्थित मकान को भी पहले ध्वस्त किया जा चुका है।

शराब तस्कर यशवंत के मकान पर चली जेसीबी
अवैध शराब का धंधा करने वाले यशवंत के घर पर चली जेसीबी
देशी शराब का अवैध धंधा करने वाले बदमाश यशवंत लोहार के मकान पर भी मंगलवार को जेसीबी चली। पंवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में उसके मकान को तोड़ने के लिए जेसीबी पहुंची तो हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाकर उन्हें भगा दिया। बताया जा रहा है कि यशवंत के आठ मकान हैं। एक-एक करके सभी मकानों को ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई से पहले मिली नोटिस के बावजूद घरवालों ने घर नहीं खाली किया था। मौके पर पहुंची टीम ने यशवंत के घरवालों को सामान निकालने के लिए 10 मिनट का समय दिया। परिजन सामान निकाल रहे थे, इधर जेसीबी ने मकान ढहाना शुरू कर दिया। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर जेसीबी थोड़ी देर रुकी। इस बीच परिजनों ने घर खाली कर दिया।