जमानत मिलने के बाद सुरेश रैना ने बताया खुद को निर्दोष, कहा- सिर्फ डिनर करने गया था

जमानत मिलने के बाद सुरेश रैना ने बताया खुद को निर्दोष, कहा- सिर्फ डिनर करने गया था


सुरेश रैना ने खुद को निर्दोष बताया है (फोटो साभारः Instagram @sureshraina3)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina), गुरु रंधावा, सुजैन खान सहित कई सेलिब्रिटीज मुंबई के एक पब में पार्टी करते हुए पकड़े गए थे.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 22, 2020, 5:03 PM IST

नई दिल्‍ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) मंगलवार को एक बड़ी मुश्किल में फंस गए. उन्‍हें मुंबई पुलिस ने एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों सहित गिरफ्तार किया. बाद में सुरेश रैना को जमानत मिल गई. हालांकि सुरेश रैना ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्‍हें समय और प्रोटोकॉल के बारे में जरा सा भी अंदाजा नहीं था. सुरेश रैना और उनकी मीडिया टीम की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया कि दिल्‍ली के लिए उड़ान भरने से पहले सुरेश रैना को उनके एक दोस्‍त ने फटाफट डिनर के लिए आमंत्रित किया था. उन्‍हें स्‍थानीय समय और प्रोटोकॉल के बारे में नहीं पता था. मगर जल्‍द ही इस पर ध्‍यान जाने के बाद उन्‍होंने प्रक्रियाओं का पालन किया और दुर्भाग्‍य से हुई इस गलती पर पछतावा किया. रिलीज में कहा गया कि रैना हमेशा नियमों का पालन करते हैं और भविष्‍य में भी वह इन नियमों का पालन करना जारी रखेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने रात करीब ढाई बजे अंधेरी स्थित जेडब्‍ल्‍यू मैरियट होटल में ड्रेगनफ्लाइ क्‍लब में छापा मारा, जहां पार्टी चल रही थी. वहां पर सुरेश रैना के अलावा गुरु रंधावा और सुजैन खान को गिरफ्तार किया. बाद में उन्‍हें जमानत मिल गई थी. पार्टी कर रहे बाकी लोग भागने में सफल रहे.

यह भी पढ़ें: 

पाकिस्तान का कप्तान बनते ही मोहम्मद रिजवान ने खेली तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ उड़ाए 10 चौके और तीन छक्केIND vs AUS: स्‍टीव स्मिथ ने की इयान चैपल की बेइज्‍जती, कहा-हर मैच के बाद देते हैं विचित्र बयान

जानकारी के मुताबिक मुंबई में कोविड और लॉकडाउन नियमों के तहत पब को खोले रखने का अधिकतम समय रात 11:30 बजे तय है. लेकिन जिस पब में ये लोग पार्टी कर रहे थे, वो सुबह 4 बजे तक खुला हुआ था. इस रेड में कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 होटल स्टाफ भी शामिल हैं. पार्टी में कोरोना नियमों को भी तोड़ा गया. न तो सोशल डिस्‍टेंसिंग का ध्‍यान रखा गया और न ही किसी ने मास्‍क लगा रखा था





Source link