नकली खाद फैक्टरी का मामला: 24 घंटे बाद जबलपुर पुलिस ने 7 पर दर्ज की FIR, पहले दुकान से बेचता था नकली खाद, 11 माह से खुद बनाने लगा

नकली खाद फैक्टरी का मामला: 24 घंटे बाद जबलपुर पुलिस ने 7 पर दर्ज की FIR, पहले दुकान से बेचता था नकली खाद, 11 माह से खुद बनाने लगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • 24 Hours Later, The Jabalpur Police Registered An FIR On 7, The Accused Used To Sell Fake Manure From The Shop, Then Started Making It Himself.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सफेद टी-शर्ट में मुख्य आरोपी मयंक खत्री

  • नकली खाद मामले क तार दिल्ली, राजस्थान के भीलवाड़ा, इंदौर और अंकलेश्वर से जुड़े
  • पुलिस, कृषि विभाग, फूड विभाग व राजस्व का अमला, 24 घंटे तक करता रहा गिनती

नकली खाद फैक्टरी मामले में माढ़ोताल पुलिस ने मंगलवार को संचालक सहित सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी की पहले सिहोरा में खाद की दुकान थी। वह दुकान से भी नकली खाद बेचता था। फिर खुद ही नकली खाद, कीटनाशक सहित कुल 28 तरह के प्रोडक्ट बनाने लगा। उसके आधी से भी कम कीमत पर बेचने लगा। पूछताछ के आधार पर 11 दुकानों को सील करने की कार्रवाई चल रही है। नकली खाद के इस गोरखधंधे के तार दिल्ली, राजस्थान, इंदौर, अंकलेश्वर आदि से जुड़ रहे हैं।

ये कीटनाशक व एनर्जी बढ़ाने वाले उत्पाद

ये कीटनाशक व एनर्जी बढ़ाने वाले उत्पाद

कृषि विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर
जानकारी के अनुसार किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की ओर से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पनागर रश्मि परसाई ने माढ़ोताल थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण में धारा 417, 420, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 उर्वरक(नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 7,12,13 एवं 19 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में लिया है।
ये बनाए गए आरोपी
फैक्टरी संचालक बीटी कम्पाउंड गढा निवासी मयंक खत्री, भाई महेश खत्री सहित वहां काम करने वाले पांच मजदूर बेलखाड़ू निवासी राजा ठाकुर, अमर ठाकुर, नरेश सिंह, राकेश ठाकुर व दिनेश सिंह को आरोपी बनाया है। इस मामले में आगे भी अन्य लोग आरोपी बनाए जाएंगे।

इस तरह तैयार होता था खाद

इस तरह तैयार होता था खाद

11 महीने से बना रहा नकली खाद
पुलिस ने पांचों मजदूर और संचालक मयंक खत्री को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी मयंक खत्री ने बताया कि उसकी सिहोरा में 2012 से 2017 तक खाद की दुकान थी। वहां वह 25 तरह के प्रोडक्ट बेचा करता था। उसकी दुकान पर राजस्थान के भीलवाड़ा राजेंद्र चेचानी व विजय आते थे। वे उसे 50 से 70 प्रतिशत मार्जिन पर नकली खाद देते थे। वह असली व नकली खाद मिक्स कर बेचता था। 2017 में उस पर काफी कर्ज हो गया। दुकान बंद कर वह जबलपुर आ गया। पिछले 11 महीने से वह नकली खाद बना रहा है। पहले महाराजपुर एमआईजी, फिर एक महीने स्कीम नंबर 41 में और अब छह महीने से खजरी-खिरिया में नकली खाद बना रहा था।

नव्या कृषि फार्म पर बिकता था नकली खाद

नव्या कृषि फार्म पर बिकता था नकली खाद

14 दुकानों पर करता था माल सप्लाई
मयंक खत्री ने बताया कि वह नकली खाद जबलपुर, कटनी, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और नरसिंहपुर में कुल 14 दुकानों पर करता था। प्रशासन उक्त दुकानों को सील कर चुकी है। उसकी नकली फैक्टरी में 20 रुपए से लेकर 4800 रुपए तक के प्रोडक्ट बनाए जाते थे। सभी में वह कोयला व मार्बल पाउडर, पत्थर चूरा, चूना, नमक और कलर का उपयोग करता था।

  • सल्फर-नमक व पिंक कलर मिक्स कर 500 व एक किलो का पैकेट बनाता था। पूरी लागत महज 10 रुपए की पड़ती थी और दाम अंकित करता था 160 रुपए। दुकानदारों को 20 से 40 रुपए में देता था।
  • कीटनाशक-कोयला और एक सस्ता केमिकल मिलाकर काला पानी का घोल तैयार करता था। इसे सी-9, ए.वी.आर.ए, एनर्जी नाम के डिब्बों में भरकर पैक करता था। इस पर 500 से 1800 रुपए कीमत अंकित है। उसकी लागत 50 से 60 रुपए पड़ती थी।
  • डीएपी-अंकलेश्वर से वह खुले में 700 रुपए प्रति बोरी की दर से नकली खाद लाता था। उसे नामी ब्रांड की बोरी में 1200 रुपए प्रति बोरी की दर से बेच देता था।
इस तरह तैयार प्रोडक्ट गोदाम में मिला

इस तरह तैयार प्रोडक्ट गोदाम में मिला

कुल 28 तरह के नकली प्रोडक्ट बनाता था
फैक्टरी में बायो पाउडर श्रीराम कम्पनी का, यूपीएल कम्पनी का माईक्रो सुपर, ओरा एक्सल कम्पनी, चीज , गंगा जिंक माईक्रो न्यूट्रीएट, सोयल, माहिको सूपर, श्रीराम एनपीके 19.19.19, नुवान कीटनाशक, रॉकेट, फीरा टॉक्स 10-जी, फेटरेटा, जीकोडी, श्रीराम कारटप हाईड्रो क्लोराईड, सल्फर 90, एनर्जी क्रोप इस्टो स्टेमुलेटर, गेलेश, धुम फिलेवर, टोपरस, नेटीवो, हाईक्लेम, लारा 505, कोसटोडिया, एम्सटर टॉप, एस्टोमिरिट गोल्ड, श्रीराम हाईजिंक, सल्फर युक्त जिंक सल्फेट मोनो हाईड्रेट आदि।
दो करोड़ की सामग्री जब्त
छह हजार वर्गफीट बने इस गोदाम से टीम ने कुल दो करोड़ रुपए कीमत का नकली खाद व कीटनाशक जब्त किया है। उसके भाई महेश खत्री की महेश बीज भंडार नाम से चेरीताल में दुकान है। वहां भी वह नकली खाद-कीटनाशक बेचता था। जबलपुर सहित उसने नरसिंहपुर, कटनी, सिवनी, मंडला, डिंडोरी में अपने नकली प्रोडक्ट दुकानों में बेचने की बात बताई है।

मंगलवार को भी नकली फैक्टरी में जांच जारी रही

मंगलवार को भी नकली फैक्टरी में जांच जारी रही

क्राइम ब्रांच को मिली थी खबर
खजरी खिरिया बायपास चौराहे के पास स्थित डेढ़ एकड़ में अमर कृषि फार्म के अंदर जर्जर गोदाम में नकली खाद व कीटनाशक बनाई जा रही थी। सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर इसका खुलासा किया। फैक्टरी का संचालन बीटी तिराहा गढ़ा निवासी मयंक खत्री यहां 500-500 रुपए दिहाड़ी पर पांच मजदूर से काम कराता था। यह गोदाम मढ़ाताल निवासी सलीमन बी के नाम से खसरे में दर्ज है।



Source link