इंग्लैंड टीम का श्रीलंका दौरा 14 जनवरी से शुरू होगा
ब्रिटेन में आ रहे नए कोरोना वायरस के मामलों ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है और इस मुश्किल समय के बीच इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका का दौरा करना है
ब्रिटेन में तो नए कोरोना वायरस के मामले भी आने लगे है, जिससे इंग्लैंड टीम का श्रीलंका दौरा मुश्किल में पड़ता भी नजर आ रहा है, हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ब्रिटेन में मिलने से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे को कोई खतरा नहीं है, हालांकि यह चिंता का विषय है.
प्रोटोकॉल बढ़ाये जा सकते हैं
श्रीलंका क्रिकेट की चिकित्सा टीम का मानना है कि 14 जनवरी से शुरू होने वाला दौरा निर्धारित समय पर होगा, लेकिन कोरोना वायरस प्रोटोकॉल बढ़ाये जा सकते हैं. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट की मेडिकल टीम मंगलवार को इस मामले में इंग्लैंड बोर्ड के चिकित्सा विशेषज्ञों से बात करेगी. श्रीलंका टीम के डॉक्टर धमिंडा अट्टानायके ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस स्ट्रेन से दौरे को कोई खतरा है.यह भी पढ़ें:
युजवेंद्र चहल शादी के बंधन में बंधे, धनश्री वर्मा संग लिए सात फेरे
जमानत मिलने के बाद सुरेश रैना ने बताया खुद को निर्दोष, कहा- सिर्फ डिनर करने गया था
उन्होंने कहा कि चिंता तो है लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्य की ओर देखे तो मुझे नहीं लगता कि हमें दौरा रद्द करने की जरूरत है. हमें अतिरिक्त एहतियात बरतनी होगी. इंग्लैंड टीम को दो जनवरी को विशेष उड़ान से श्रीलंका रवाना होना है. इसके बाद तीन दिन का पृथकवास गुजारना होगा जिसके खत्म होने पर और कोरोना जांच नेगेटिव आने पर खिलाड़ी अभ्यास शुरू कर सकेंगे. (भाषा इनपुट के साथ)