Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
कड़ाके की ठंड से फिलहाल कुछ राहत मिली है। दिन और रात का तापमान एक-एक डिग्री बढ़ा है। रात का तापमान 10.3 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 9.4 डिग्री तापमान था। यानी करीब एक डिग्री तापमान बढ़ा है। रात के अलावा दिन का तापमान भी बढ़ा है।
तापमान 28.5 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं पचमढ़ी में दूसरी रात भी तापमान 3 डिग्री रहा। इधर माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ के कारण हल्के बादल अाएंगे। इससे तापमान में कुछ बढ़ाेतरी हाेगी।
उत्तर से आ रही ठंडी हवा के कारण ठंडा माैसम है। उत्तर से आ रही हवा के कारण ज्यादा असर हाे रहा है। हाेशंगाबाद शहर में तीन दिन से कड़ाके की ठंड रही। मंगलवार काे कुछ अंतर जरूर आया है। माैसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में कड़ाके की ठंड पड़ना है। अभी पश्चिमी विक्षाेभ के कारण माैसम बदलेगा। तापमान में कुछ बढ़ाेतरी हाेगी। ठंड 15 फरवरी तक रहेगी।
दूसरी रात भी पचमढ़ी का तापमान 3 डिग्री रहा
पचमढ़ी में रात का तापमान भी 3 डिग्री रहा है। एक रात पहले भी तापमान 3 डिग्री था। यहां ओस की बूंदें राेज जम रही हैं। लाेग कड़ाके की ठंड का मजा ले रहे हैं। दिन का 23.4 डिग्री दर्ज हुआ है।