लॉन्च होते ही Royal Enfield Meteor 350 ने बनाया ये रिकॉर्ड, इसकी अभी तक इतनी यूनिट हुई सेल

लॉन्च होते ही Royal Enfield Meteor 350 ने बनाया ये रिकॉर्ड, इसकी अभी तक इतनी यूनिट हुई सेल


रॉयल एनफील्ड की Meteor 350 ने बिक्री के मामले में नया कीर्तिमान बनाया.

Royal Enfield Meteor 350 के तीन वेरिएंट Fireball, Stellar और Suoernova लॉन्च किए थे. जिनकी कीमत 1 लाख 81 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 90 हजार रुपये तक है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 23, 2020, 4:12 PM IST

नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड की Meteor 350 बाइक ने लॉन्च होते ही कीर्तिमान बना दिया है. कंपनी के अनुसार बीते महीने इस बाइक की 7 हजार से ज्यादा यूनिट सेल की गई है. ऐसे में रॉयल एनफील्ड की ये बाइक मंथली सेल के हिसाब से दूसरे नंबर पर आ गई है. वहीं पहले नंबर पर अभी भी क्लासिक 350 ने कब्जा जमाया हुआ है. आपको बता दें बीते महीने रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 बाइक 39 हजार 391 यूनिट सेल की गई थी और 7 हजार से ज्यादा यूनिट सेल के साथ Meteor 350 दूसरे नंबर पर है.

नवंबर में लॉन्च हुई थी Royal Enfield Meteor 350- रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया था. जिसके चलते इस बाइक की जमकर बुकिंग हुई. रॉयल एनफील्ड कंपनी के अनुसार लॉन्चिंग के बाद 14 दिनों में ही इस बाइक की 8 हजार ज्यादा यूनिट बुक करा दी गई थी. जिसमें से 7 हजार 30 यूनिट की की सेल हुई. ऐसे में Royal Enfield Meteor 350 कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में शुमार हो गई. वहीं पहले बिक्री के मामले में अभी भी क्लासिक 350 पहले नंबर पर बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी! सोनालिका ने लॉन्च किया देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर Tiger, देगा 4 गुना ज्यादा माइलेज

रॉयल एनफील्ड ने इसे दिया रेट्रो लुक- Meteor 350 के लुक्स की बात करें तो Royal Enfield ने इसे रेट्रो लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. रेट्रो लुक को ध्यान में रखते हुए ही कंपनी ने पुराने स्विच दिए हैं. बाइक में हेडलैंप से लेकर टेल सेक्शन में नया डिजाइन देखने को मिलता है. कंपनी ने Royal Enfield Meteor 350 में सिंगल डाउनट्यूब चैसिस न देकर एक डबल क्रैडल चैसिस दिया है. जो इसे बेहतर स्टेबिलिटी और हैंडलिंग ऑफर करती है. बाइक का क्लच सिस्टम भी काफी मजबूत और हल्का है. इसके अलावा Meteor 350 में ट्विन- पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. हालांकि एक ही पॉड में सारी जानकारी मिल जाती है. लेकिन दूसरे पॉड का इस्तेमाल कंपनी के ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के लिए किया जाएगा. आप Meteor 350 को Royal Enfield एप से कनेक्ट करके दूसरे पॉड पर नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन से कनेक्टर न होने पर दूसरे पॉड में आपको सिर्फ टाइम दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: Tata Altroz Turbo जनवरी में होगी लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

 

इंजन और कीमत – कंपनी ने Meteor 350 के तीन वेरिएंट Fireball, Stellar और Suoernova लॉन्च किए थे. जिनकी कीमत 1 लाख 81 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 90 हजार रुपये तक है. वहीं कंपनी ने  इस बाइक में 349cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है. जो 6100rpm पर 20.4ps की पावर और 4000rpm पर 27NM का टॉर्क जनरेट करता है.  





Source link