File Photo: Honda Activa 5G. (Image: News18.com)
कंपनी के सेल के लिए उपलब्ध कराए गए टू-व्हीलर वाहनों को वेबसाइट पर लिस्ट किया गया और जानकारी के लिए बता दें कि ये वाहन बिल्कुल भी नहीं चले हुए हैं.
कंपनी अपने बीएस-4 स्टॉक को डीलर के ज़रिए आकर्षक डिस्काउंट पर बेच रही है. हालांकि कंपनी ने ये नहीं कहा कि ये स्टॉक BS-4 है, लेकिन बिना चली हुई वाहनों पर ऐसे ऑफर देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वाहन बीएस-4 मानक वाले हो सकते हैं.
बीएस-4 स्टॉक को समय-सीमा के तहत रजिस्टर करके अब अट्रैक्टिव प्राइज़ पर बेचा जा रहा है. इन सभी टू-व्हीलर की कीमत BS-6 टू-व्हीलर्स के मुकाबले काफी कम है. बताया जा रहा है कि होंडा के ये वह वाहन हो सकते हैं जिन्हें 31 मार्च 2020 की समय सीमा के अंदर बेचा नहीं जा सका. इसके बाद हाई कोर्ट ने कंपनियों को समय विस्तार भी दिया, लेकिन कंपनी इन्हें नहीं बेच सकी.अगर आप इन वाहन को खरीदने के लिए होंडा के डीलर के पास जाते हैं तो आपको उपलब्ध मॉडल और उस डीलरशिप पर इन्वेंट्री पर इसकी डिलीवरी निर्भर करेगी. अगर आप भी टू-व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा और नाम, ईमेल और फोन नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी.