Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस और ट्रक की टक्कर में बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
ओरछा-पृथ्वीपुर मार्ग स्थित चंदपुरा के मोड़ पर बुधवार को मिनी ट्रक और एक यात्री बस की क्रॉसिंग के दौरान जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार झांसी की ओर से आ रहे मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 32 जी 0409 एवं पृथ्वीपुर की ओर से आ रही यात्री बस क्रमांक एमपी 36 पी 3666 में चंद्रपुरा गांव के मोड़ पर क्रॉसिंग के दौरान जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ड्राइवर तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में बस में सवार सलील खान उम्र 32 वर्ष निवासी दतिया, राजेश सूत्रकार उम्र 28 वर्ष दतिया, अमर सिंह राजपूत उम्र 36 वर्ष डूड़ा टीकमगढ़, रामस्वरूप उम्र 45 वर्ष निवासी बम्हौरी बराना, लखन विश्वकर्मा निवासी पनिहारी उम्र 42 वर्ष घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के मुकेश यादव और रंजीत यादव मौके पर पहुंचे। जहां से घायलों को एंबुलेंस में बैठाकर ओरछा से झांसी मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया। अन्य बस से यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गया।
घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौतबल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छारकी में अपने घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर के दौरान रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। राजू उर्फ राजेंद्र लोधी ने बताया कि पिता रामस्वरूप लोधी उम्र 62 वर्ष मंगलवार को अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी चालक भागीरथ लोधी ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 36 ए 8454 को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और पिता को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।