मौसम का हाल: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार, क्रिसमस के आसपास और बढ़ेगी ठंड

मौसम का हाल: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार, क्रिसमस के आसपास और बढ़ेगी ठंड


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Day And Night Temperatures Fall By 2 To 3 Degrees, Cold Will Increase Further Around Christmas

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भाेपाल14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक फोटो

  • मंगलवार काे तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया

अभी भले ही दिन में तेज ठंड से राहत मिल गई हाे, लेकिन क्रिसमस के आसपास दिन और रात के तापमान में 2 या 3 डिग्री तक गिरावट हाेने के आसार हैं। शहर में दिन का तापमान 13 दिन बाद सामान्य से ज्यादा हाे सका। मंगलवार काे यह 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। जाे सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। साेमवार के मुकाबले इसमें 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ।

इससे पहले 10 दिसंबर काे 30.3 सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। रात में ठंड बरकरार है। रात का तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 1.3 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई। इसके बावजूद यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर पीके साहा ने बताया कि 26 दिसंबर काे एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। इस वजह से 27-28 तारीख तक तापमान सामान्य से कम ही रह सकते हैं। 31 तारीख के आसपास दिन और रात का तापमान बढ़ सकता है।



Source link