पाकिस्तान के हरफनमौला शादाब खान (Shadab Khan) नेपियर में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान लगी जांघ में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट (New Zealand vs Pakistan) में नहीं खेल पाएंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बयान में कहा, ”शादाब का गुरूवार को टाउरंगा में एमआरआई स्कैन कराया जायेगा, जिसके बाद उनकी चोट की गंभीरता और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने के लिए लगने वाले समय का पता चलेगा.”
Sports News Today Live Updates: बॉक्सिंग डे टेस्ट में कुछ ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
इसके अनुसार, ”शादाब कम से कम 26 से 30 दिसंबर तक होने वाले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे तो टीम प्रबंधन ने उनकी जगह बायें हाथ के स्पिनर जफर गौहर को शामिल करने का फैसला किया है.” शादाब शुरुआती टेस्ट से बाहर होने वाले तीसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, उनसे पहले बाबर आजम और इमाम उल हक भी ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोटों के कारण बाहर हो गए.न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट की टेस्ट टीम : मोहम्मद रिजवान (पहले टेस्ट में कप्तान), आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवद आलम, हैरिस सोहेल, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, यासिर शाह और जफर गौहर.