साल 2020 खेल जगत के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई बड़े टूर्नामेंट स्थगित और रद्द हुए. कुछ टूर्नामेंट हुए, लेकिन खिलाड़ियों को दर्शकों के बिना खेलना पड़ा. इस महामारी की वजह से खेलों पर लगे ब्रेक की वजह से कई खिलाड़ियों ने संन्यास भी ले लिया. इस बीच मारिया शारापोवा, सना मीर, लौरा मार्श, दीपा मलिक, कैरोलिन वोजनियास्की जैसी खिलाड़ियों ने भी खेल जगत को अलविदा कह दिया. (Maria Sharapova, Sana Mir, Deepa Malik/Instagram)