सरकार की नीति का विरोध: रास्ते में अवैध वसूली और ट्रक संचालकों पर रायल्टी चोरी के केस बनाने को लेकर व्यापारी नाराज, कंस्ट्रक्शन का काम होगा प्रभावित

सरकार की नीति का विरोध: रास्ते में अवैध वसूली और ट्रक संचालकों पर रायल्टी चोरी के केस बनाने को लेकर व्यापारी नाराज, कंस्ट्रक्शन का काम होगा प्रभावित


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Trader Angry Over Illegal Recovery On The Way And Making Case Of Royalty Theft On Truck Operators, Construction Work Will Be Affected

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में करीब 700 ट्रक रोज रेत का परिवहन होता है।

घर बनाने की चाह में मटेरियल के बढ़ते दामों के कारण तो पहले से ही रोड़ा अटका हुआ है, अब रेत इसमें और बढ़ा संकट पैदा करने वाला है। इंदौर रेत मंडी व्यापारी एसोसिएशन ने गुरुवार रात 12 बजे से रेत की आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है। रेत को लेकर प्रदेश सरकार नीतियों पर सवाल उठाते हुए भोपाल और होशंगाबाद के रेत व्यापारी पहले से ही हड़ताल पर हैं। अब इंदौर के व्यापारी भी इनके समर्थन में उतर आए हैं। ये लोग ट्रक संचालकों पर रॉयल्टी चोरी का केस बनाने से नाराज हैं। इंदौर में प्रतिदिन 700 गाड़ियों से रेत परिवहन होता है। चोरी के मामले में 50 से ज्यादा ट्रक मालिकों पर केस दर्ज हुए हैं।

व्यापारी एसोसिएशन के सचिव मनीष अजमेरा ने बताया कि प्रशासन और पुलिस लगातार व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को परेशान कर रही है। ओवर लोड और अवैध खनन के नाम पर गाड़ियों को रास्ते में रोक कर धारा 379 में प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि कार्रवाई खदान मालिकों पर होनी चाहिए। ट्रांसपोर्टरों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। एसोसिएशन के अनुसार भोपाल और होशंगाबाद के रेत कारोबारी पहले ही हड़ताल पर जा चुके हैं। अब इंदौर देवास के बाद जल्द ही आलीराजपुर, धार और अन्य जिलों के रेत कारोबारी भी हड़ताल पर जाएंगे।

अजमेरा ने कहा कि नोटबंदी के बाद से निर्माण उद्योग काफी प्रभावित हुआ है। रेत व्यापारी तो अब तक उठ नहीं पाया है। काेरोना काल के बाद लॉकडाउन ने रही सही कसर पूरी कर दी। रेत व्यापारी बुरी तरह से प्रभावित है। प्रदेश सरकार की नीति से परेशान होकर व्यापारी हड़ताल पर जाने को मजबूर है। कारोबारियों की हड़ताल का असर रेत की कीमतों पर बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी का अंदेशा है। इंदौर से ही आसपास के क्षेत्रों में रेत की आपूर्ति होती है। कई जगह कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। ऐसे में रेत नहीं मिलने से कंस्ट्रक्शन का काम तो बाधित होगा ही। साथ ही मजदूरों के सामने भी आर्थिक परेशानी खड़ी हो जाएगी।

ये मांगें व्यापारियों की मांगें

  • रास्तेभर हाेने वाली अवैध वसूली पर राेक लगे।
  • खदान मालिक राॅयल्टी कम की देते हैं, पकड़ा ट्रांसपाेर्टरों को जाता है। यह कार्रवाई बंद हों।
  • अवैध खनन पर खदान मालिकों पर कार्रवाई हो।
  • रेत की मात्रा खदान से निर्धारित हो।



Source link