Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बजरंग दल की जिला बैठक श्री शिव पार्वती मंदिर में हुई। जिसमें बजरंग दल प्रांत संयोजक राव उदय प्रताप सिंह का मार्गदर्शन मिला। बैठक का मुख्य उद्देश्य अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह एवं समय दानी कार्यकर्ताओं को तैयार करना है तय किया गया। बैठक के बाद बजरंग दल द्वारा एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि दमोह शहर एवं जिले में निरंतर गौ तस्करी, गौ हत्या, लव जिहाद, अतिक्रमण पर रोक लगान की मांग की गई। साथ ही कहा गया अतिक्रमण के नाम पर हिंदू मंदिर तोड़ दिए गए हैं वहीं मुस्लिम समुदाय द्वारा अवैध रूप से जगह-जगह निर्माण किया जा रहा है।
कसाई मंडी में बड़े पैमाने पर गौवंश हत्या की जा रही है एवं शहर में गौवंश चोरी किए जा रहे हैं। इस संबंध में एसपी को अवगत कराया गया एवं गौ तस्करी गौ हत्या शीघ्र से शीघ्र रोकने एवं कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस मौके पर बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख प्रेम शंकर दुबे, जिला मंत्री नरेंद्र जैन, बजरंग दल जिला संयोजक पवन रजक, कार्यकारी अध्यक्ष रवि ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष गरिमा त्रिपाठी, कल्लू ठाकुर, रजित जैन, शम्भू विश्वकर्मा, नितिन, सौम्य सोनी, दयालु ठाकुर, दीपक शर्मा,छोटू यादव, तेजी सिंह, गोलू चौबे, लखन सिंह, जगदीश ठाकुर, सुरेश मिश्रा, प्रभात सोनी, संदीप पाठक, संदीप सेन, सत्यम पाठक, सत्यम मिश्रा, दीपक सेन सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।