The England and Wales Cricket Board (ECB) has officially warned speedster Jofra Archer and fined him | ईसीबी ने आर्चर पर 14 लाख रु. का जुर्माना लगाया, माफी मांगने के बाद तीसरा टेस्ट खेलने की मंजूरी मिली

The England and Wales Cricket Board (ECB) has officially warned speedster Jofra Archer and fined him | ईसीबी ने आर्चर पर 14 लाख रु. का जुर्माना लगाया, माफी मांगने के बाद तीसरा टेस्ट खेलने की मंजूरी मिली


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • The England And Wales Cricket Board (ECB) Has Officially Warned Speedster Jofra Archer And Fined Him

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जोफ्रा आर्चर ने पहले ही बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने के मामले में माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा था कि मैंने जो किया उससे खुद को नहीं, बल्कि पूरी टीम को खतरे में डाला। -फाइल

  • जोफ्रा आर्चर ने बीते सोमवार को ईसीबी के बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को तोड़ा था
  • इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर कर दिया गया था
  • आर्चर की कोरोना की दूसरी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो वे टीम के साथ जुड़ सकेंगे

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने पर 15 हजार पाउंड (करीब 14 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया है। आर्चर के माफी मांगने के बाद ईसीबी ने उन्हें तीसरा टेस्ट खेलने के लिए मंजूरी दे दी है। 

बीते सोमवार को आर्चर बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए ब्राइटन स्थित अपने घर गए थे। इसके लिए उन्होंने टीम मैनेजमेंट से कोई मंजूरी नहीं ली थी। इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसर टेस्ट से बाहर कर दिया गया है।

ईसीबी की कमेटी के सामने आर्चर ने अपनी गलती मानी

एक दिन पहले ही आर्चर ईसीबी की डिसीप्लिनरी कमेटी के सामने पेश हुए थे। उन्होंने अपनी गलती मानी थी। इसके बाद कमेटी ने उन्हें लिखित चेतावनी देने के साथ ही उन पर जुर्माना लगाया। 

जाइल्स ने कहा था- आर्चर को गलती की सजा मिलनी चाहिए
इससे पहले, इंग्लैंड मेंस टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर एशले जाइल्स ने आर्चर के मामले में कहा था कि गलत काम के लिए कार्रवाई होनी चाहिए। तेज गेंदबाज के मामले में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उनकी एक गलती की वजह से बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती थी। इसका असर पूरे सीजन पर पड़ सकता था।

उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि उसे इसके संभावित प्रभावों के बारे में पता था। वह युवा है और युवा अक्सर गलतियां करते हैं। उसे इससे सबक लेना होगा।

आर्चर ने भी टीम से माफी मांगी थी
आर्चर ने पहले ही अपनी इस हरकत के लिए माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा था कि मैंने जो किया उससे खुद को नहीं, बल्कि पूरी टीम को खतरे में डाला। 

आर्चर अभी ओल्ड ट्रैफर्ड के टीम होटल में ही आइसोलेशन में रह रहे हैं। उनकी एक कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सोमवार को उनका दूसरा कोरोना टेस्ट होगा। अगर इसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है, तो वे मंगलवार से टीम के साथ जुड़ सकते हैं।  

0



Source link