भोपाल में क्रिसमस पर विरोध: संस्कृति बचाओ मंच का इंडियन ऑइल के पेट्रोल पंप पर हंगामा; बोले- हिंदुओं के त्योहार पर नहीं सजाते फिर क्रिसमस पर क्यों

भोपाल में क्रिसमस पर विरोध: संस्कृति बचाओ मंच का इंडियन ऑइल के पेट्रोल पंप पर हंगामा; बोले- हिंदुओं के त्योहार पर नहीं सजाते फिर क्रिसमस पर क्यों


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The President Of Sanskrit Bachao Manch Made A Ruckus At The Indian Oil Petrol Pump On Christmas Decorations

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

संस्कृति बचाव मंच ने पेट्रोल पंप पर विशेष तौर पर क्रिसमस पर सजावट कराए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई।

  • हिंदुओं के त्योहार पर भी अब सजाना होगा पूरा पेट्रोल पंप
  • अभी यहीं पर नरेबाजी और बहिष्कार कर देंगे

भोपाल के नानके पेट्रोल पंप पर क्रिसमस के दौरान सजावट की गई है। इंडियन ऑइल के पेट्रोल पंप पर की गई सजावट संस्कृति बचाओ मंच को नागवार गुजरी। पेट्रोल भरवाने पहुंचे मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पेट्रोल पंप संचालक से यह कहते हुए आपत्ति जताई कि हिंदुओं के त्योहार पर सजावट क्यों नहीं की जाती है। ईसाइयों के त्योहार पर सजावट क्यों की जा रही है? क्या यहां सभी कस्टमर ईसाई ही आते हैं।

वे यही ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर आज के बाद हिंदुओं के सभी त्योहारों पर पेट्रोल पंप नहीं सजाया गया, खासतौर पर नव दुर्गा के समय, तो पेट्रोल पंप पर कोई भी ग्राहक पेट्रोल भरवाने नहीं आ सकेगा। चंद्रशेखर ने इंडियन ऑइल के सेल्स अधिकारी से भी फोन पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि सिर्फ ईसाई समाज के त्योहार पर सजाना ठीक नहीं है। सभी धर्मों के त्योहार पर सजावट होना चाहिए। हालांकि हमने जब इस संबंध में सेल्स मैनेजर से बात करने का प्रयास किया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।



Source link