Madhya Pradesh IPS officer V Madhu Kumar’s video viral on social media with policemen in Ujjain | आईपीएस वी मधुकुमार के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी पैर छूते और लिफाफा देते नजर आ रहे

Madhya Pradesh IPS officer V Madhu Kumar’s video viral on social media with policemen in Ujjain | आईपीएस वी मधुकुमार के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी पैर छूते और लिफाफा देते नजर आ रहे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh IPS Officer V Madhu Kumar’s Video Viral On Social Media With Policemen In Ujjain

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

इस तरह वीडियो में पुलिसकर्मी पैर छूते दिखते हैं।

  • तीन साल पुराना बताया जाता है वीडियो, क्यों और किसने बनाया खुलासा नहीं

मध्यप्रदेश में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पुलिसकर्मी एक अधिकारी के पैर छूते और लिफाफा देते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि यह वीडिया मध्यप्रदेश के आईपीएस अफसर वी मधुकुमार का है। यह पुलिसकर्मी एक कमरे में एक-एक कर आते हैं। वे उनके पैर छूकर एक लिफाफा देकर चलते जाते हैं। वीडियो में कौन-कौन है इसका पता नहीं चल सका है। बाद में अधिकारी लिफाफों को एक अटैची में संभालकर रख लेते हैं।

यह वीडियो किसने और क्यों बनाया इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन अब इसे सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो उनके उज्जैन में आईजी रहने के दौरान का है। इस संबंध में हमने वी मधुकुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। हमने उनसे उनके नंबर पर एसएमएस करके भी वीडियो के बारे में जानकारी चाही, लेकिन उनका कोई जबाव नहीं आया। हालांकि अब वीडियो को लेकर काफी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो में वे ही हैं या नहीं इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है।

0



Source link